Malaysia Masters: स्टार भारतीय शटलर पीवी सिंधु और एचएस प्रणय ने मलेशिया मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। दोनों ने गुरुवार को अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों पर जीत के साथ मलेशिया मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। दो बार के ओलंपिक पदक विजेता और छठी वरीयता प्राप्त सिंधु ने महिला एकल में जापान की अया ओहोरी को सीधे गेम में हराय। वहीं, प्रणय ने पुरुष एकल मुकाबले में चीन के शी फेंग ली को हराया।

विज्ञापन

दुनिया की 13वें नंबर की खिलाड़ी सिंधु ने पहले कोर्ट पर 28वें नंबर की ओहोरी पर अपना दबदबा बढ़ाया और राउंड-16 में जापानी खिलाड़ी को 21-16, 21-11 से हरा दिया। क्वार्टर फाइनल में सिंधु का सामना चीन की यी मान झांग से होगा।

विज्ञापन

वर्ल्ड नंबर 9 प्रणय ने इसके बाद गेम डेफिसिट को पार करते हुए वर्ल्ड नंबर 11 ली को एक घंटे 10 मिनट में 13-21, 21-16, 21-11 से हराकर अंतिम-आठ चरण में अपनी जगह पक्की की। प्रणय अब इंडोनेशिया के तीसरी वरीयता प्राप्त जोनाथन क्रिस्टी और जापान के केंटा निशिमोटो के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ