PSL 2023: पाकिस्तान सुपर लीग में कल पेशावर जाल्मी और कराची किंग्स के बीच मुकाबला हुआ। मैदान पर मैच के दौरान एक और मुकाबला हो रहा था। Peshawar Zalmi के कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद आमिर एक अलग मैच खेल रहे थे। दोनों एक दूसरे पर भारी पड़ने के लिए जान लड़ा रहे थे।

पेशावर जाल्मी ने पाकिस्तान सुपर लीग के मौजूदा सत्र के दूसरे मैच में कराची किंग्स को दो रन के मामूली अंतर से हरा दिया। नेशनल स्टेडियम, कराची में दो पारियों में कुल 396 रन बने।

बाबर आजम मारा चौका तो भड़क उठे आमिर

पेशावर जाल्मी के कप्तान बाबर आजम ने खेल के छठे ओवर की अंतिम गेंद पर कराची किंग्स के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को चौका लगाया। इसके बाद बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने उन्हें एक डॉट गेंद फेंकी और फिर फॉलो थ्रू पर गेंद को कलेक्ट किया। गेंद उठाने के तुरंत बाद, आमिर ने गुस्से में गेंद बाबर आजम की तरफ फेंका।

बाबर आजम ने खेली कप्तानी पारी

आमिर के लिए ये मैच अच्छा नहीं गया। आमिर ने चार ओवरों में 42 रन दिए और कोई विकेट नहीं मिला। वहीं बाबर ने 46 गेंदों पर 68 रन बनाए। बाबर ने 46 गेंदों में 68 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान बाबर आजम ने 7 खूबसूरत चौके और एक जबरदस्तक छक्का लगाया

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ