---विज्ञापन---

Prithvi Shaw Case: ‘पृथ्वी शॉ को झूठे आरोपों में फंसाया’, सपना गिल से छेड़छाड़ मामले में मुंबई पुलिस को नहीं मिला कोई सबूत

Prithvi Shaw Case: पृथ्वी शॉ को मुंबई पुलिस ने बड़ी राहत दी है। सोशल मीडिया इंफ्लूयएंसर सपना गिल के आरोपों को पुलिस ने झूठे बताए हैं। सपना गिल ने शॉ पर छेड़छाड़ और मारपीट जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। इस मामले में पुलिस FIR भी हुई और मामला मजिस्ट्रेट कोर्ट तक पहुंचा था। अब पुलिस […]

---विज्ञापन---

Prithvi Shaw Case: पृथ्वी शॉ को मुंबई पुलिस ने बड़ी राहत दी है। सोशल मीडिया इंफ्लूयएंसर सपना गिल के आरोपों को पुलिस ने झूठे बताए हैं। सपना गिल ने शॉ पर छेड़छाड़ और मारपीट जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। इस मामले में पुलिस FIR भी हुई और मामला मजिस्ट्रेट कोर्ट तक पहुंचा था। अब पुलिस ने जांच के बाद सारे आरोपों की झूटा करार दिया है।

क्या है मामला?

इस साल फरवरी में पृथ्वी शॉ का एक वीडियो सोशल मीडियो पर वायरल हुआ था। जिसमें उन्हें सड़क पर एक लड़की पकड़े हुए थी। शॉ अपने दोस्तों के साथ मुंबई के पांच सितारा होटम में डिनर के लिए गए थे। वहां कुछ लोगों ने उनके साथ सेल्फी ली, लेकिन जब लोग ज्यादा हो गए तो पृथ्वी शॉ ने सेल्फी लेने से मना कर दिया। इसके बाद विवाद बढ़ गया गया और दोनों पक्षों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई थी।

---विज्ञापन---

सपना गिल ने पृथ्वी शॉ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जिसमें शॉ और उनके दोस्त के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए थे। तब सपना ने दावा किया था कि पुलिस ने उनकी FIR दर्ज नहीं की। इसके बाद वो सीधे कोर्ट पहुंची थीं। कोर्ट की दखल के बाद पुलिस में मामला दर्ज हुआ था।

होटल के सीसीटीवी फुटेज में क्या मिला?

मुंबई पुलिस ने अपने रिपोर्ट में कहा कि हमने होटल के स्टाफ के बयान लिए। सबने ने बताया कि सपना पृथ्वी शॉ का वीडियो बना रही थी। यह बात शॉ को पसंद नहीं आई। उन्होंने ऐसा करने से सपना को मना कर दिया। इससे सपना गुस्सा हो गई। सब का कहना था कि शॉ ने सपना के साथ कोई बजतमीजी नहीं की। पुलिस ने होटल के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की। पुलिस ने कोर्ट को बताया कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) टॉवर के CCTV फुटेज की भी जांच की। इन वीडियो को देखकर पता चला कि सपना हाथ में बेसबॉल बैट लेकर पृथ्वी शॉ की कार का पीछा कर रही थीं। सपना और उसके दोस्तों ने क्रिकेटर की कार का शीशा भी तोड़ा था।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 27, 2023 09:37 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola