Prithvi Shaw Attack: सेल्फी की लड़ाई कोर्ट तक आई, सपना गिल ने पृथ्वी शॉ के खिलाफ दर्ज कराई आपराधिक शिकायत

Sapna Gill lodges complaint against Prithvi Shaw

Sapna Gill lodges complaint against Prithvi Shaw

विज्ञापन

नई दिल्ली: टीम इंडिया के क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर सपना गिल की बीच सड़क पर हुई लड़ाई कोर्ट तक पहुंच गई है। सपना गिल को कल कोर्ट से जमानत मिल गई थी। अब उन्होंने क्रिकेटर पर पलटवार करते हुए आपराधिक शिकायत दर्ज करा दी है। मुंबई पुलिस स्टेशन में गिल के वकील काशिफ अली खान के माध्यम से दायर शिकायत में शॉ, उनके दोस्त आशीष यादव और अन्य के खिलाफ कथित छेड़छाड़ और लज्जा भंग करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

जानकारी के अनुसार, वकील काशिफ अली खान ने पृथ्वी शॉ, आशीष सुरेंद्र यादव, बृजेश और अन्य के खिलाफ सपना गिल के साथ छेड़छाड़ और शील भंग करने के अवैध कृत्यों के लिए धारा 34, 120 बी, 144, 146, 148, 149, 323, 324 के तहत आपराधिक शिकायत दर्ज की गई है।

विज्ञापन

सपना गिल को सोमवार को मजिस्ट्रेट अदालत ने जमानत दे दी थी। सपना गिल और उसके दोस्तों पर पृथ्वी शॉ पर हमले का आरोप है।

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

पृथ्वी शॉ सांताक्रूज के एक पांच सितारा होटल में डिनर के लिए गए थे तभी कुछ लोग वहां आए और सेल्फी लेने की मांग करने लगे। शॉ ने इस बार यह कहते हुए मना कर दिया कि वह दोस्तों के साथ खाना खाने आए हैं और परेशान नहीं करना चाहते। शिकायत के मुताबिक जब उन्होंने जोर दिया तो पृथ्वी के दोस्त ने होटल के मैनेजर को फोन किया और उनकी शिकायत की।

विज्ञापन

बेसबॉल बैट से किया हमला

मैनेजर ने आरोपियों को होटल से जाने को कहा। इस घटना से उन्हें गुस्सा आ गया और जब शॉ और उनका दोस्त खाना खाकर होटल से बाहर निकले तो कुछ लोग बेसबॉल बैट लेकर होटल के बाहर खड़े थे। पृथ्वी के दोस्त की कार, एक बीएमडब्ल्यू, में तोड़फोड़ की गई। आरोपी ने वाहन के आगे और पीछे की खिड़कियों को तोड़ने के लिए बेसबॉल के बल्ले का इस्तेमाल किया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ