Khel Ratna Award 2022: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 नवंबर को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार प्रदान करेंगी। इस बार मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार शरथ कमल अचंता को दिया जाएगा। खेल मंत्रालय के मुताबिक खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 25 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार भी दिया जाएगा। आइए आपको बतातें हैं कौन हैं ‘शरत कमल’ जिन्हें 30 नवंबर को राष्ट्रपति खेल रत्न देंगी।
अभी पढ़ें – ‘KARMA’ मामला बढ़ता जा रहा है…अख्तर-शमी की ‘लड़ाई’ में कूदे वसीम अकरम, दिया बड़ा बयान
शरत कमल भारत के टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं। शरत ने राष्ट्रमंडल खेलों में कुल 13 पदक जीते हैं। उन्होंने हाल ही में राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुष एकल स्पर्धा में एक स्वर्ण पदक और एक कांस्य पदक जीता थ। शरत की विश्व रैंकिंग 39वीं है। इससे पहले उन्होंने बर्मिंघम खेलों में चार पदक जीते थे। 2006 में मेलबर्न खेलों में फाइनल में पहुंचे थे और स्वर्ण पदक जीता था।
पिता व चाचा से सीखे गुरु
शरत ने साल 2008 में बीजिंग ओलंपिक में टेबल टेनिस में क्वालिफाई किया था। यहां तक पहुंचने वाले वह केवल एकमात्र भारतीय खिलाड़ी थे। जानकारी के मुताबिक शरत के पिता श्रीनिवास राव और चाचा मुरलीधर राव भी टेबल टेनिस खेलते थे। शरत को टेबल टेनिस की शुरुआती ट्रेनिंग उन्हीं से मिली थी। शरत के पिता और और चाचा अपने शुरुआती दिनों में टेबल टेनिस खेला था और फिर उन्होंने कोचिंग करवानी शुरू की थी।
16 साल बाद स्वर्ण
शरत कमल ने राष्ट्रमंडल खेलों में टेबल टेनिस के मेन्स सिंगल्स में 16 साल बाद स्वर्ण जीता है। उन्होंने 2010 में मेन्स डबल्स में स्वर्ण और 2018 में मेन्स टीम इवेंट में स्वर्ण जीता था। इसके अलावा वह 2010 में दो कांस्य, 2014 और 2018 में एक-एक रजत और 2022 में एक रजत जीत चुके हैं।
इन्हें अर्जुन अवार्ड
युवा बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन और एचएस प्रणय समेत 25 खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड दिया जाएगा। इसके अलावा सात कोच को द्रोणाचार्य पुरस्कार दिया जाना है।
यह है पूरी लिस्ट
अर्जुन पुरस्कार
सीमा पुनिया (एथलेटिक्स), एल्डोस पॉल (एथलेटिक्स), अविनाश मुकुंद साबले (एथलेटिक्स), लक्ष्य सेन (बैडमिंटन), एचएस प्रणय (बैडमिंटन), अमित (मुक्केबाजी), निकहत जरीन ( बॉक्सिंग), भक्ति प्रदीप कुलकर्णी (शतरंज), आर प्रज्ञानानंद (शतरंज), दीप ग्रेस एक्का (हॉकी), सुशीला देवी (जूडो), साक्षी कुमारी (कबड्डी), नयन मोनी सैकिया (लॉन बाउल), सागर कैलास ओवलकर (मल्लखंब), इलावेनिल वलारिवन (शूटिंग), ओमप्रकाश मिथरवाल (शूटिंग), श्रीजा अकुला (टेबल टेनिस), विकास ठाकुर (भारोत्तोलन), अंशु (कुश्ती), सरिता (कुश्ती), परवीन (वुशु), मानसी गिरीशचंद्र जोशी (पैरा बैडमिंटन), तरुण ढिल्लन (पैरा बैडमिंटन), स्वप्निल संजय पाटिल (पैरा स्विमिंग), जेरलिन अनिका जे (बधिर बैडमिंटन)।
द्रोणाचार्य पुरस्कार
जीवनजोत सिंह तेजा (तीरंदाजी), मोहम्मद अली कमर (मुक्केबाजी), सुमा सिद्धार्थ शिरूर (पैरा शूटिंग), सुजीत मान (कुश्ती)।
लाइफटाइम कैटेगरी में पुरस्कार
दिनेश जवाहर लाड (क्रिकेट), बिमल प्रफुल्ल घोष (फुटबॉल), राज सिंह (कुश्ती)।
लाइवटाइम अचीवमेंट के लिए ध्यानचंद पुरस्कार
अश्विनी अकुंजी सी (एथलेटिक्स), धर्मवीर सिंह (हॉकी), बीसी सुरेश (कबड्डी), नीर बहादुर गुरुंग (पैरा एथलेटिक्स)।
राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार
ट्रांसस्टेडिया एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड, कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी, लद्दाख स्की एंड स्नोबोर्ड एसोसिएशन।
मौलाना अबुल कलाम आज़ाद (MAKA) ट्रॉफी: गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
9 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
104 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
237 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
340 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
362 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
399 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
411 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
430 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
430 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
437 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines