नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सिल्वर मेडल जीता है। फाइनल में टीम इंडिया का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से था और हमारे पास गोल्ड जीतने का मौका था, लेकिन आखिरी ओवर्स में लगातार विकेट गंवाने के चलते टीम 9 रनों से हार मिली।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में सिल्वर मेडल जीतने वाली टीम के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने खासतौर पर तेज गेंदबाज रेणुका सिंह का जिक्र किया।
और पढ़िए – Hasin Jahan: मोहम्मद शमी की पत्नी को ‘इंडिया’ नाम से दिक्कत, पीएम मोदी से की ये अपील
पीएम मोदी ने भारतीय टीम की तारीफ की
पीएम ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तारीफ करते हुए कहा कि ‘हरमनप्रीत के नेतृत्व में क्रिकेट में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया है। सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है, लेकिन रेणुका सिंह की स्विंग का तोड़ किसी के पास नहीं है।
रेणुका सिंह के बारे में क्या कहा…
रेणुका सिंह को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि दिग्गजों के बीच टॉप विकेट टेकर रहना कोई कम उपलब्धि नहीं है। इनके चेहरे पर भले ही शिमला की शांति रहती हो, पहाड़ों की मासूम मुस्कान रहती हो, लेकिन उनका आक्रामक खेल बड़े-बड़े बैटर्स के हौसले पस्त कर देता है। ये प्रदर्शन निश्चित रूप से दूर-सुदूर के क्षेत्रों में भी बेटियों को प्रेरित एवं प्रोत्साहित करेगा।’
और पढ़िए – खिलाड़ियों ने मनाया आजादी का जश्न, हाथ में तिरंगा थामे दिखे कोहली-रोहित और सचिन
रेणुका सिंह ने किया कमाल का प्रदर्शन
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर ने कमाल का प्रदर्शन किया है। टीम को फाइनल तक पहुंचाने में उन्होंने अहम भूमिका अदा की। कॉमनवेल्थ गेम्स में 2022 रेणुका सिंह ने 5 मैचों में 9.45 की औसत ने 11 विकेट चटकाए, जिसमें से दो 4 विकेट हॉल शामिल रहा। खास बात ये है कि रेणुका इस टूर्नामेंट में विकेट चटकाने के मामले में सबसे टॉप पर रहीं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
91 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
224 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
327 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
349 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
386 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
398 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
417 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
417 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
424 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
435 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines