PM Modi Karnataka Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में एयरो इंडिया 2023 का उद्धाटन किया। उनके बेंगलुरु दौरे के दौरान फिल्मी स्टार से लेकर क्रिकेटर्स तक ने मुलाकात की। पीएम मोदी से टीम इंडिया के पूर्व स्टार गेंदबाज अनिल कुंबले, जवागल श्रीनाथ और वेंकटेश प्रसाद के साथ-साथ मनीष पांडे और मयंक अग्रवाल ने मुलाकात की। मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक दौरे के दौरान अन्य फिल्मी सितारों, क्रिकेट के पूर्व खिलाड़ियों और स्टार्टअप जगत के लोगों से मुलाकात की। पीएम मोदी ने यश और कंतारा फिल्म के एक्टर, डायरेक्टर रिषभ शेट्टी से भी मुलाकात की।

खिलाड़ियों से मुलाकात पर पीएम मोदी ने कही ये बातें

प्रधानमंत्री मोदी ने खिलाड़ियों से मुलाकात के दौरान बताया कि कैसे भारत सरकार राष्ट्रीय शिक्षा नीति सहित खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर रही है। वहीं, स्टार्टअप जगत के साथ पीएम मोदी की हुई मुलाकात के बीच चर्चा इस बात पर केंद्रित थी कि स्टार्टअप्स को आगे कैसे समर्थन दिया जाए और भारत में एक नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र का पोषण कैसे किया जाए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ