PM Modi Birthday: विराट कोहली से लेकर मीराबाई चानू तक, स्टार भारतीय एथलीटों ने पीएम मोदी को इस तरह दी जन्मदिन की बधाई

pm modi birthday virat kohli

file photo

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार 17 सितंबर को अपना 72वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उनके लिए बधाईयों और शुभकामनाओं का तांता लग गया। सोशल मीडिया पर लोगों ने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन

भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली से लेकर भारत की गोल्डन गर्ल मीराबाई चानू तक ने भारत के प्रधानमंत्री को उनके 72वें जन्मदिन पर उनके स्वस्थ जीवन की कामना की। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री ने हमेशा खेलों में उपलब्धियों के लिए एथलीटों की सराहना की है और उन्हें देश के लिए उनके शानदार काम के लिए बधाई संदेश भेजा है।

विज्ञापन

भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए लिखा, “हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आपको शक्ति, खुशी और अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं।”

विज्ञापन

कोहली के साथ पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी पीएम मोदी को ट्वीट करते हुए बधाई दी। उन्होंने लिखा- “हमारे माननीय पीएम नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं! आपको स्वास्थ्य और खुशी की शुभकामनाएं।”

विज्ञापन

भारत की गोल्डन गर्ल मीराबाई चानू ने भी पीएम मोदी को उनके 72वें जन्मदिन पर उनके साथ दो तस्वीरों का एक कोलाज पोस्ट करते हुए शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन

वहीं भाजपा नेता और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने ट्वीट कर कहा- हर भारतीय के लिए भारतीय होने के अर्थ को फिर से परिभाषित करने वाले व्यक्ति को जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं। भगवान पीएम श्री को आशीर्वाद दें।

विज्ञापन

हाल ही क्रिकेट से संन्यास का ऐलान करने वाले पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने कहा- हमारे माननीय प्रधानमंत्री जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपकी आयु लंबी हो और आपके महान नेतृत्व में हमारा देश समृद्ध रहे।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ