नई दिल्ली: प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सीजन 9 की नीलामी शुक्रवार को होगी। आगामी सीजन के लिए 12 टीमें कबड्डी सुपरस्टार्स के लिए बोली लगाएंगी। पीकेएल सीजन 9 की नीलामी 5 और 6 अगस्त को मुंबई में होगी। नीलामी का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव और डिज्नी हॉटस्टार पर लाइव होगा। अगले दो दिनों में 500 से अधिक खिलाड़ियों का इसमें शामिल होना तय है। इस सीजन के लिए फ्रेंचाइजी ने रिटेंशन पॉलिसी का उपयोग किया है। फ्रैंचाइजी को एलीट रिटेन्ड प्लेयर्स श्रेणी के तहत अधिकतम 6 खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति दी गई है। प्रत्येक पीकेएल सीजन में निर्धारित शर्तों के तहत 4 नए युवा खिलाड़ियों (एनवाईपी) को बरकरार रखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार कैटेगरी
इस साल की नीलामी के दौरान डोमेस्टिक, ओवरसीज और न्यू यंग प्लेयर्स (एनवाईपी) समूहों में नॉन-रिटेन किए गए खिलाड़ियों को चार श्रेणियों में बांटा गया है। ये श्रेणी ए, बी, सी और डी होंगी। खिलाड़ियों को फिर ‘ऑल-राउंडर्स’ के रूप में उप-विभाजित किया जाएगा। हर श्रेणी के भीतर ‘डिफेंडर’ और ‘रेडर्स’ होंगे। प्रत्येक श्रेणी के लिए बेस प्राइस इस तरह होगा- श्रेणी ए के लिए 30 लाख, श्रेणी बी के लिए 20 लाख, श्रेणी सी के लिए 10 लाख और श्रेणी डी के लिए 6 लाख रुपये होगा। पीकेएल सीजन 9 में प्रत्येक फ्रेंचाइजी को उसके स्क्वाड के लिए कुल वेतन पर्स 4.4 करोड़ रुपये है। सीजन 9 के प्लेयर पूल का विस्तार 500+ तक कर दिया गया है, जिसमें खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2021, बैंगलोर की शीर्ष 2 टीमों के 24 खिलाड़ी शामिल हैं।

विज्ञापन

यहां देख सकेंगे नीलामी
पीकेएल सीजन 9 की नीलामी दोनों नीलामी के दिनों में शाम 6:30 बजे स्टारस्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारित की जाएगी। नीलामी के दिनों में शाम 6:30 बजे डिज्नी + हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीम की जाएगी। पीकेएल सीजन 9 सीजन में कुल 12 टीमें प्रतिस्पर्धा करेंगी। पीकेएल के सीजन नौ के लिए एक टीम में अधिकतम 25 खिलाड़ी और कम से कम 18 खिलाड़ी हो सकते हैं। दबंग दिल्ली केसी पीकेएल के डिफेंडिंग चैंपियन हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ