नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम के बीच हाल ही में हुई वनडे सीरीज़ काफी सुर्खियों में रही थी। सीरीज पर भारत ने 3-0 से कब्जा जमाया। लेकिन दिप्ति शर्मा के रनआउट ने विवाद खड़ा कर दिया। दीप्ति शर्मा ने इंग्लैंड की चार्ली डीन को ‘मांकड़िंग’ रनआउट किया था। इसे लेकर इंग्लैंड और भारत के फैंस के बीच कमेंट वॉर शुरू हो गया। लोग लड़ते रहे और दीप्ति शर्मा ने एक और रन आउट मार दिया है।
अभी पढ़ें – IND vs SA: ‘वह मानसिक रूप से मजबूत…,’ इस बॉलर की फ्लॉप गेंदबाजी पर राहुल द्रविड़ ने दिया बड़ा बयान
दीप्ति शर्मा किया कमाल का रन आउट
इस बार दीप्ति शर्मा ने एशिया कप के मैच में कमाल का रन आउट किया। सिलहट में शनिवार 1 अक्टूबर को महिला एशिया कप के दूसरे मैच में भारत और श्रीलंका की टक्कर हुई। मालशा शेहानी ने एक गेंद को हल्के से शॉर्ट कवर्स की ओर खेला और रन के लिए दौड़ पड़ी। वहां दीप्ति शर्मा फील्डिंग कर रही थीं। बल्लेबाज के पहुंचने से पहले ही गेंद विकेटों को भेद चुकी थी और दीप्ति के नाम एक और रन आउट दर्ज हो गया।
https://twitter.com/cricketfanvideo/status/1576150321566343168
भारत ने आसानी से जीता मैच
भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे वुमेंस एशिया कप के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने आसान जीत हासिल की। टीम ने श्रीलंका को 150 रनों का लक्ष्य दिया है। भारत ने पारी की शुरूआत में ही स्मृति मंदना और शैफाली वर्मा का विकेट गंवा दिया था जिसके बाद जेमिमा रोड्रिग्स ने तुफानी पारी खेलते हुए 76 रन बनाएं। जवाब में लंका की टीम 18.2 ओवरों में 109 पर ही ऑल आउट हो गई।
हर्षा भोगले के कमेंट पर बेन स्टोक्स का जवाब
शुक्रवार को भारत के दिग्गज कमेंटेटर हर्षा भोगले ने इस मसले पर एक लंबा कमेंट लिखा था, जो काफी वायरल हुआ था। हर्षा भोगले के कमेंट का जवाब इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने जवाब दिया।
अभी पढ़ें – PAK vs ENG: फाइनल से पहले पाकिस्तान को मिली खुशखबरी, मिडल ऑर्डर बल्लेबाज लौटा
बेन स्टोक्स ने हर्षा भोगले द्वारा किए गए 8 ट्विट पर उनसे सवाल पूछा है और ट्वीट किया है कि ‘हर्षा एक मांकड़ रनआउट के चक्कर में लोगों के कल्चर को अपने ओपिनियन में लाना जरुरी है क्या? उन्होंने इसके साथ ही 2019 वर्ल्ड कप में हार के बाद भारतीय फैंस द्वारा उनके खिलाफ की गई टिप्पणियों के बारे में भी जिक्र किया और लिखा कि ‘ वर्ल्ड कप 2019 को 2 साल से भी ज्यादा हो गए हैं लेकिन मुझे आज भी भारतीय लोगों द्वारा हर तरह के मैसेज आते हैं क्या ये आपको परेशान नहीं करते ?
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
3 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
98 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
231 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
334 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
356 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
393 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
405 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
424 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
424 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
431 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines