नई दिल्ली: फुटबॉल लीजेंड पेले का 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह कैंसर से जूझ रहे थे और ब्राजील के अस्पताल में भर्ती थे। सर्वकालिक महान फुटबॉलरों में से एक ब्राजील के दिग्गज पेले के निधन की खबर की पुष्टि उनकी बेटी ने गुरुवार देर रात इंस्टाग्राम पर की।
कैंसर से जूझ रहे थे पेले
पूर्व फुटबॉलर की कीमोथेरेपी उपचार के बावजूद कैंसर से नहीं लड़ पाए। कोलन कैंसर से उनकी मृत्यु हुई। उन्हें इस महीने की शुरुआत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में पता चला कि उन्हें श्वसन संक्रमण है। पेले पिछले साल सितंबर से ही नियमित रूप से अस्पताल में इलाज करवा रहे थे।
और पढ़िए – दिग्गज फुटबॉलर हॉस्पिटल में एडमिट, जकार्ता में दिला चुके हैं गोल्ड
16 साल की उम्र में डेब्यू
पेले को खेल के इतिहास में सबसे महान फॉरवर्ड में से एक के रूप में माना जाता है, ब्राजीलियाई दिग्गज ने 16 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू किया और 92 मैचों में 77 गोल करके टीम के लिए सर्वकालिक अग्रणी गोलस्कोरर के रूप में अपना करियर समाप्त किया। पेले तीन बार – 1958, 1962 और 1970 में फीफा विश्व कप जीतने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपने देश के लिए 1958, 1962, 1966, 1970 में चार विश्व कप खेले और तीन में जीत दिलाई। पेले ने अपने खेल करियर (1956-1974) के एक बड़े हिस्से में ब्राजीलियाई क्लब सैंटोस का प्रतिनिधित्व किया। जहां 659 मैचों में उन्होंने 643 गोल किए। अपने फुटबॉल करियर के अंतिम दो वर्षों में पेले ने संयुक्त राज्य अमेरिका में न्यूयॉर्क कॉसमॉस के लिए खेला।
और पढ़िए – 2 साल लगातार 100 प्लस गोल…पेले का ये रिकॉर्ड देख उड़ जाएंगे होश
बनाए गए थे ब्राजील के खेल मंत्री
1994 में पेले को यूनेस्को सद्भावना राजदूत नियुक्त किया गया था। 1995 में ब्राजील के राष्ट्रपति फर्नांडो हेनरिक कार्डसो ने पेले को खेल मंत्री के पद पर नियुक्त किया। वे लगभग साढ़े तीन साल तक इस पद पर रहे। हाल ही फीफा वर्ल्ड कप जीतने पर पेले ने अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी को बधाई दी थी। साथ ही उन्होंने फ्रांस के किलियन एम्बापे को भी फाइनल में हैट्रिक बनाने के लिए बधाई दी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
85 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
218 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
321 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
344 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
380 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
392 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
411 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
411 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
418 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
429 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines