नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय टीम 61 मेडल लेकर चौथे स्थान पर रही। इस दौरान पाकिस्तान से भी कई मुकाबले हुए, जिनमें भारतीय टीम के खिलाड़ी भारी पड़े। पाकिस्तान की मेडल टैली की बात की जाए तो ये 8 मेडल लेकर 18वें स्थान पर रही। भारत की तरह ही पाकिस्तान के लिए ज्यादातर पदक पहलवानों ने ही जीते। पाकिस्तान के पहलवानों के नाम पांच पदक रहे। वहीं अरशद नदीम ने रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन कर भाला फेंक में गोल्ड मेडल जीता।
और पढ़िए – मुंबई छोड़ेंगे अर्जुन तेंदुलकर, अब इस टीम के लिए खेलने की संभावना
अरशद नदीम ने रचा इतिहास
नदीम ने 8 अगस्त को भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीता था। बर्मिंघम में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में ये पाकिस्तान का दूसरा स्वर्ण पदक था। फाइनल के पहले दौर के दौरान नदीम ने 86.81 मीटर भाला फेंक रिकॉर्ड बनाया। दूसरे प्रयास में अरशद ने 88 मीटर थ्रो हासिल करके अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा, इसके बाद चौथे प्रयास में 85.09 मीटर थ्रो करके सूची में शीर्ष पर बने रहे। पांचवें प्रयास में ओलंपियन ने 90.18 मीटर थ्रो का नया CWG रिकॉर्ड बनाया और ये रिकॉर्ड रखने वाले पहले पाकिस्तानी बन गए।
वहीं भारोत्तोलन में नूह दास्तगीर बट ने कुल 405 किलोग्राम भार उठाकर एक रिकॉर्ड बनाया। यह राष्ट्रमंडल खेलों का रिकॉर्ड है। उन्होंने 3 अगस्त की शाम को अपने शानदार प्रदर्शन के बूते स्वर्ण पदक जीता। 6 अगस्त को पाकिस्तानी पहलवानों मोहम्मद शरीफ ताहिर और अली असद ने क्रमशः रजत और कांस्य पदक जीते।
भारतीय पहलवानों से हारे
ताहिर पुरुषों की फ्रीस्टाइल 74 किग्रा कुश्ती स्पर्धा में भारत के नवीन से हार गए। इस तरह उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। जबकि असद ने न्यूजीलैंड के सूरज सिंह को 55 सेकंड के भीतर हराकर पुरुषों की फ्रीस्टाइल 57 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता।
और पढ़िए – IND vs PAK Asia Cup 2022: भारत के खिलाफ मैच से पहले घबराए बाबर आजम! प्रेशर को लेकर कही ये बात
पहलवानों ने जीते मेडल
5 अगस्त को पाकिस्तान के पहलवानों जमां अनवर, इनाम बट और इनायतुल्लाह ने मेडल जीते। पुरुषों की फ्री स्टाइल 65 किग्रा कुश्ती स्पर्धा में इनायतुल्ला ने अपने स्कॉटिश प्रतिद्वंद्वी रॉस कोनेली को पछाड़कर देश के लिए कांस्य पदक जीता। उन्होंने तीन मिनट 59 सेकेंड के बाद तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर प्रतियोगिता जीती।
पुरुषों की फ्रीस्टाइल 125 किग्रा स्पर्धा के फाइनल के बाद जमां अनवर ने रजत पदक हासिल किया। वह कनाडा के अमरवीर ढेसी से कड़े मुकाबले के बाद 2-9 से मैच हार गए।
पहला पदक जुडोका में
पाकिस्तान को पहला पदक जुडोका शाह हुसैन शाह से मिला जिन्होंने कांस्य पदक जीता था। उन्होंने 90 किग्रा वर्ग में अपने दक्षिण अफ्रीकी प्रतिद्वंद्वी से बेहतर प्रदर्शन किया। राष्ट्रमंडल खेलों की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया 67 स्वर्ण सहित 178 पदकों के साथ पदक तालिका पर टॉप पर रहा। इसके बाद क्रमशः 176 और 92 पदक के साथ इंग्लैंड और कनाडा का स्थान है। भारत 22 स्वर्ण सहित 61 पदकों के साथ चौथे स्थान पर है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
15 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
110 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
243 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
346 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
368 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
405 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
417 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
436 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
436 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
443 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines