नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर के घर बुधवार को किलकारी गूंजी। वह तीसरी बेटी के पिता बन गए हैं। तेज गेंदबाज ने इंस्टाग्राम पर इस खुशखबरी की घोषणा की कि उन्हें एक बच्ची का आशीर्वाद मिला है। आमिर ने बेटी का फोटो शेयर कर कहा- “अल्हम्दुलिल्लाह हम एक बच्ची आयरा आमिर के साथ धन्य हैं।”
अभी पढ़ें – कब मैदान पर उतरेंगे जसप्रीत बुमराह? हार्दिक पांड्या ने साफ-साफ बता दिया…
बधाईयों की बौछार
नेटिजन्स ने कपल पर बधाईयों की बौछार की है। एक यूजर ने लिखा, “मा शा अल्लाह मुबारक, उम्मीद करता हूं कि पत्नी और बच्चा दोनों ठीक हैं।” वहीं एक यूजर ने लिखा- “माशाअल्लाह बहुत प्यारी, आपको मुबारक हो।” एक अन्य ने लिखा। एक ने कमेंट किया- “माशाअल्लाह छोटी राजकुमारी।”
आमिर ने की है लव मैरिज
आमिर और उनकी पत्नी नरजिस खातून ने सितंबर 2016 में वापस शादी की थी। इस जोड़े की अब तीन बेटियां हैं, जिनमें सबसे बड़ी का नाम मिनसा आमिर और बीच वाली का नाम जोया आमिर है। आमिर और नरजिस ने लव मैरिज की थी। नरजिस अक्सर अपने पति और अपनी उपलब्धियों के बारे में सोशल मीडिया अपडेट साझा करती हैं।
अभी पढ़ें – IND vs AUS: टीम इंडिया को हराकर खुश हुए कप्तान एरोन फिंच, कह डाली बड़ी बात
उल्लेखनीय है कि टी 20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की टीम में मोहम्मद आमिर का नाम शामिल नहीं है। उम्मीद की जा रही थी कि वह जल्द ही पाकिस्तान की ओर से वह इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं। आमिर ने ट्विटर पर लिखकर तंज किया था, ‘चीफ सिलेक्टर की चीप सिलेक्शन।’
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
79 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
213 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
316 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
338 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
374 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
387 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
405 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
405 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
413 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
423 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines