PAK vs NZ: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा पहला टेस्ट मैच ड्रा हो गया। अंपायर अलीम डार ने लाइट चेक की और मैच को बंद करने की घोषणा कर दी। अंधेरा के कारण मैच को बंद करना पड़ा। इस मैच में अचानक मजा आ गया। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने डेरिंग डिसिजन लिया। जिससे मैच रोमंचक बन गया।
बाबर आजम का डेरिंग फैसला
पहला टेस्ट ड्रॉ के रूप में समाप्त हुआ, लेकिन बाबर आजम के एक फैसले की आलोचना हो रही है। बाबर आजम ने सबको तब चौंका दिया, जब उन्होंने पांचवें दिन के खेल के आखिरी पल में पारी की घोषणा कर दी। 311/8 के स्कोर पर पाकिस्तान ने पारी घोषित कर दी। न्यूजीलैंड को मैच जितने के लिए 17 ओवर में जीत के लिए 138 रन चाहिए थे।
और पढ़िए–PAK vs NZ: चीफ सलेक्टर शाहिद अफरीदी के साथ कप्तान के मतभेद? बाबर आजम ने तोड़ी चुप्पी
न्यूजीलैंड के बैटर मैच जीतने के लक्ष्य से मैदान में आए। डेवोन कॉनवे और टॉम लैथम ने तेजी से रन बनाने शरू किए। 7.3 ओवरों में स्कोर 61 रन हो गया। लग रहा था कहीं ये मैच कीवी जीत न जाए। लेकिन तभी अंपायर अलीम डार ने मैच बंद करने की घोषणा कर दी।
और पढ़िए –MS धोनी को लेकर आई बड़ी खबर, CSK के फैंस के लिए खुशखबरी, जानिए पूरा मामला
मैच की बात करें तो पाकिस्तान ने पहली पारी में 10 विकेट के नुकसान पर 438 रन बनाए थे। फिर बल्लेबाजी करने आई न्यूजीलैंड ने शानदार खेल दिखाया और 9 विकेट के नुकसान पर पहली पारी में 612 रन बना डाले। पाकिस्तान ने दूसरी पारी में 8 विकेट के नुकसान पर 311 रन बनाए। ईमाम-उल-हक ने 96 रन की पारी खेली।
न्यूजीलैंड के ईश सोढ़ी ने लिए 6 विकेट
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के लेग-स्पिनर ईश सोढ़ी ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले टेस्ट की दूसरी पारी में 6 विकेट चटका दिए। एम ब्रेसवेल को दो विकेट मिले।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
5 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
100 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
233 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
336 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
358 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
395 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
407 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
426 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
426 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
433 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines