नई दिल्ली: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन कई दिलचस्प नजारे सामने आए। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने दो रनों की लीड ले ली है। तीसरे दिन न्यूजीलैंड के बल्लेबाज हावी होने लगे तो पाकिस्तान के गेंदबाजों ने भी वापसी की। दूसरे दिन तक बिना विकेट के रहे पाकिस्तान के गेंदबाजों ने तीसरे दिन 6 विकेट चटका डाले। अबरार अहमद ने तीन, नौमान अली ने दो और मोहम्मद वसीम जूनियर ने एक विकेट चटकाया। इस दौरान मोहम्मद वसीम की खतरनाक इनस्विंगर ने 47 रन बनाकर खेल रहे टॉम बंडल पर कहर बरपा दिया।
टॉम बंडल को बनाया शिकार
ये नजारा 127वें ओवर में देखने को मिला। हुआ यूं कि विकेटकीपर टॉम बंडल 115 गेंदें खेल चुके थे। वह अर्धशतक के नजदीक थे। जबकि केन विलियमसन भी 98 रन बना चुके थे। पाकिस्तान के लिए ये जोड़ी सिरदर्द बनती जा रही थी। इतने में खाली हाथ रहे वसीम जूनियर इस ओवर की लास्ट गेंद डालने आए।
और पढ़िए – MS धोनी की बेटी जीवा लियोनेल मेसी की है फैन, मिला खास तोहफा, लिखी स्पेशल बात
खतरनाक इनस्विंगर ने उड़ाए होश
जैसे ही वसीम ने बंडल को ओवर द विकेट गेंद फेंकी। ये बॉल टप्पा पड़ने के बाद इतनी खतरनाक इनस्विंगर बन गई कि सीधा बंडल के पैड से जा टकराई। इससे पहले कि बंडल इस गेंद को समझने की भी कोशिश करते वसीम ने उनके होश उड़ा दिए। वसीम की घातक इनस्विंगर पर बंडल उछले फिर क्रीज पर खड़े ही रह गए।
दो बल्लेबाजों ने ठोके शतक
जोरदार अपील के बाद अंपायर ने अंगुली उठाने में जरा भी देरी नहीं की। इस तरह पाकिस्तान को मजबूत साझेदारी तोड़ने का मौका मिल गया। तीसरे दिन न्यूजीलैंड के दो बल्लेबाजों ने शानदार शतक ठोके। पूर्व कप्तान केन विलियमसन 105 रन बनाकर नाबाद हैं। वहीं टॉम लैथम ने 113 रन बनाए। मैच अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। देखना दिलचस्प होगा कि चौथे दिन क्या मोड़ सामने आता है।
और पढ़िए – PAK vs NZ: Mohammad Wasim Jr ने फेंकी आग उगलती गेंद, चारों खाने चित हो गया विलियमसन का साथी
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
9 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
104 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
237 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
340 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
362 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
399 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
411 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
430 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
430 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
437 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines