PAK vs ENG Test: पाकिस्तान दौरे के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, तूफानी बल्लेबाज करेगा डेब्यू
Edited By Pushpendra Sharma

england tour of pakistan 2022
Edited By Pushpendra Sharma

england tour of pakistan 2022
नई दिल्ली: इंग्लैंड की टीम दिसंबर में पाकिस्तान का दौरा करेगी। इस टूर के लिए इंग्लैंड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। विल जैक को इंग्लैंड टेस्ट टीम में पहली बार जगह मिली है। पाकिस्तान के तीन मैचों के टेस्ट दौरे के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की गई है। जैक ने इस समर सीजन में बल्ले और गेंद से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
सीमित ओवरों के मध्य क्रम के बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू के लिए तैयार हैं। लिविंगस्टोन को टीम में शामिल करना दिलचस्प पहलू है। उन्हें ईसीबी द्वारा हाल ही अपना पहला केंद्रीय अनुबंध दिया गया है। वह 2018 की शुरुआत में इंग्लैंड के न्यूजीलैंड दौरे के दौरान अतिरिक्त बल्लेबाज थे, लेकिन तब से टेस्ट सेट-अप में शामिल नहीं हुए हैं।
कीटन जेनिंग्स की भी दो साल बाद टीम में वापसी हुई है। लंकाशायर टीम के साथ वह काउंटी चैम्पियनशिप डिवीजन वन में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में उभरे हैं। उन्होंने पांच शतकों के साथ 72.52 की औसत से 1233 रन ठोके। रेड-बॉल प्रारूप में इंग्लैंड के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक स्टुअर्ट ब्रॉड चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहे। वह पितृत्व अवकाश पर हैं।
अभी पढ़ें – T20 World Cup 2022: बुमराह की जगह शमी या सिराज ? सुनील गावस्कर ने सुना दिया अपना दो टूक फैसला
मार्क वुड और जेमी ओवरटन दो अन्य तेज गेंदबाज हैं जिन्हें टीम में शामिल किया गया है। वुड मार्च के बाद पहली बार टेस्ट में शामिल होंगे, जबकि ओवरटन को गर्मियों में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू पर उनके प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद फिर से नामित किया गया है। इंग्लैंड मेंस क्रिकेट के ईसीबी के प्रबंध निदेशक रॉब की ने कहा, “हम 2005 के बाद पहली बार एक टेस्ट टीम के रूप में पाकिस्तान का दौरा करने की उम्मीद कर रहे हैं। यह एक ऐतिहासिक दौरा होगा। एक अच्छी टीम के खिलाफ यह एक आकर्षक श्रृंखला होगी।” टीम में युवाओं और अनुभवी खिलाड़ियों का एक मजबूत मिश्रण है।
🔸 A return to the Test squad for limited-overs star and a few others
🔸 Call-up for uncapped player
🔸 Senior fast bowler absent
🔸 Misfiring opening batter droppedEngland name squad for their first Test tour of Pakistan since 2005 👇🏻#PAKvENGhttps://t.co/RKvTmWoo6U
— ICC (@ICC) October 12, 2022
जहां तक मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की बात है, इंग्लैंड पहले ही फाइनल के लिए दौड़ से बाहर हो चुका है। उन्हें 38.60 प्रतिशत पॉइंट्स के साथ डब्ल्यूटीसी टेबल में नीचे रखा गया है। उन्होंने अब तक 19 मैच खेले हैं, जिसमें सात में जीत और आठ में हार का सामना करना पड़ा है। सीरीज की शुरुआत 1 दिसंबर को रावलपिंडी में पहले टेस्ट के साथ होगी, इसके बाद अगले दो मैच मुल्तान और कराची में होंगे।
अभी पढ़ें – Syed Mushtaq Ali Trophy: अंबाती रायडू की एक और लड़ाई, अब KKR के सीनियर प्लेयर से भिड़े, देखें वीडियो
An exciting, 15-strong squad for our Test series in Pakistan in December!
🏴 #ENGvPAK 🇵🇰
— England Cricket (@englandcricket) October 12, 2022
पाकिस्तान दौरे के लिए इंग्लैंड पुरुष टेस्ट टीम:
बेन स्टोक्स (कप्तान), जेम्स एंडरसन, हैरी ब्रुक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, बेन फॉक्स, विल जैक, कीटन जेनिंग्स, जैक लीच, लियाम लिविंगस्टोन, जेमी ओवरटन, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, जो रूट, मार्क वुड
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: