PAK vs ENG: T20 वर्ल्ड कप के रिजर्व गेंदबाज ने मचा दिया गदर, 2 गेंदों में 2 बल्लेबाजों को किया बोल्ड, देखें वीडियो

pak vs eng t20 shahnawaz dahani

shahnawaz dahani

नई दिल्ली: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच 7 मैचों की टी 20 सीरीज का दूसरा मैच कराची में खेला गया। गुरुवार शाम हुए इस मुकाबले में एक गेंदबाज ने ऐसा गदर मचाया कि दुनिया दंग रह गई। खास बात यह है कि ये गेंदबाज टी 20 वर्ल्ड कप में रिजर्व में रखा गया है। इस गेंदबाज का नाम है शाहनवाज दहानी। दहानी ने इंग्लैंड के खिलाफ छठे ओवर में गदर मचा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहली और दूसरी गेंद पर ही मचा दिया गदर 

छठे ओवर की पहली गेंद पर दहानी ने इंग्लैंड के ओपनर एलेक्स हेल्स की गिल्लियां बिखेर डालीं। हेल्स इस गेंद पर छक्का मारने की फिराक में थे, लेकिन दहानी की सही लाइन और लेंथ पर पड़ी गेंद से हेल्स बीट हुए और बॉल गिल्लियां बिखरेते हुए बाहर निकल गई। दहानी की दहाड़ से पाकिस्तान के खेमे में खुशी छा गई।

इसके बाद दूसरी ही गेंद पर स्ट्राइक पर आए तूफानी बल्लेबाज डेविड मलान का शिकार कर डाला। मलान इससे पहले कि क्रीज पर सेट हो पाते, दहानी की शानदार बॉल ने जगह बनाई और लेग स्टंप पर रखी गिल्ली उड़ाते हुए बाहर निकल गई। दहानी ने शानदार गेंदबाजी से क्रिकेटप्रेमियों को मुरीद बना लिया।

विज्ञापन

4 ओवर में 37 रन देकर दो विकेट चटकाए 

दहानी ने 4 ओवर में 37 रन देकर दो विकेट चटकाए। वहीं हारिस राउफ ने 4 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट निकाले। मोहम्मद नवाज ने 4 ओवर में 40 रन देकर एक विकेट निकाला। मुहम्मद हसनैन और उमर कादिर काफी महंगे साबित हुए। हसनैन ने 4 ओवर में 51 रन दिए।

विज्ञापन

वहीं कादिर ने 4 ओवर में 41 रन लुटाए। इंग्लैंड के कप्तान मोईन अली ने खूब गदर मचाया। उन्होंने 23 गेंदों में 55 रन ठोके। हैरी ब्रूक ने 19 गेंदों में 31 और बेन डकेट ने 22 गेंदों में 43 रन बनाए। इंग्लैंड ने 20 ओवर में 199 रन बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ