PAK vs AFG: गेंदबाज को बल्ला मारने दौड़े आसिफ अली को मिलेगी बड़ी सजा? जानें क्या कहता है ICC का नियम

PAK vs AFG ICC rule Asif Ali

PAK vs AFG ICC rule Asif Ali

PAK vs AFG: एशिया कप के तहत बुधवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान ने 1 विकेट से जीत दर्ज की। अफगानिस्तान मुकाबले में अंत तक लड़ी, लेकिन नसीम शाह ने 2 गेंद पर 2 छक्के जड़कर मैच पलट दिया। ये पूरा मैच रोमांच भरा रहा। पाकिस्तान भले ही मैच जीतकर एशिया कप के फाइनल में पहुंच गई हो, लेकिन जिस तरह की शर्मनाक हरकत पाकिस्तान आसिफ अली की तरफ से की गई उसने पूरी टीम का सिर सबसे सामने नीचा कर दिया। आसिफ अली को इस हरकत की सजा मिल सकती है।

दरअसल, मैदान पर किसी भी खिलाड़ी को विपक्षी टीम पर हाथ उठाने की इजाजत नहीं है। बताया जा रहा है कि आसिफ अली को उनकी इस शर्मनाक हरकत के लिए एक मैच के लिए बैन करने के साथ-साथ मैच फीस का भी जुर्माना लगाया जा सकता है। हालांकि अभी तक आईसीसी द्वारा इस मुद्दे पर कोई अधिकारिक बयान आया नहीं है।

https://twitter.com/SportyVishal/status/1567568176246042625?s=20&t=IRmJN9o_dqejkA58mZiVWA

18 ओवर तक 7 विकेट खो चुका था पाकिस्तान

खेल में रोमांच तब आया, जब 19वां ओवर शुरू होना था। पाकिस्तान 18 ओवर तक 7 विकेट खो चुका था और अगले दो ओवर में जीत के लिए 21 रनों की दरकार थी। पाकिस्तान टीम के लिए आखिरी उम्मीद के रूप में आसिफ अली क्रीज पर मौजूद थे। इधर अफगानिस्तान की तरफ से 19वां ओवर लेकर आए फरीद अहमद ने दूसरी ही गेंद पर हारिस रऊफ को आउट किया और पाकिस्तान को बैकफुट पर धकेल दिया। हालांकि आसिफ अभी भी क्रीज पर मौजूद थे। चौथी गेंद पर आसिफ ने छक्का जड़कर पाक की जीत की उम्मीद को जिंदा रखा।

19वें ओवर की पांचवी गेंद पर हुआ बवाल

19वें ओवर की पांचवी गेंद पर फरीद अहमद ने आसिफ अली को स्लो बाउंसर गेंद पर फंसाया लिया। अली ने शॉट मारा तो शॉर्ट थर्ड मैन पर खड़े करीम जनत ने कैच पकड़ लिया और वह आउट हो गए। आसिफ को आउट करने के बाद जोश में फरीद ने उनके मुंह के आगे जश्न मनाया, ये देखकर पाकिस्तानी खिलाड़ी भड़क उठा। फिर मैदान पर ही आसिफ ने फरीद को धक्का दे दिया और बाद में मारने के लिए बैठ भी दिखाया। विवाद को बढ़ता देख बाकी खिलाड़ियों के साथ अंपायर को भी आना पड़ा। तब जाकर मामला शांत हुआ।

आसिफ अली के मामले में क्या कहता है आईसीसी का नियम?

आईसीसी के नियम के अनुसार, एक खिलाड़ी मैदान पर आक्रामकता को अपने आप तक सीमित कर सकता है। अगर कोई प्लेयर किसी विरोधी टीम के खिलाड़ी पर हाथ उठाने या उसे चोट पहुंचाता है तो ये बर्दास्त नहीं किया जाता। अब आसिफ अली की इस घटना पर मैच रेफरी सुनवाई करेंगे। माना जा रहा है कि इस पाकिस्तान बल्लेबाज को एक मैच के लिए प्रतिबंधित भी किया सकता है। जुर्माना लगाया जाना तो तय है।

पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान मैच का पूरा हाल

इस मैच में अफगानिस्तान टॉस हारकर पहले बैटिंग की थी और 6 विकेट पर 129 रन बोर्ड पर लगाए थे। टीम के लिए इब्राहिम जादरान ने सबसे ज्यादा 35 रनों की पारी खेली। 127 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की हालत खराब हो गई थी, टीम ने 118 रनों पर ही 9 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन आखिरी ओवर में तेज गेंदबाज नसीम शाह ने लगातार दो छक्के मारकर मैच जिता दिया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ