---विज्ञापन---

VIDEO: PAK के अरशद ने नीरज चोपड़ा से दूर फेंक दिया भाला, यकीन न हो तो खुद देख लीजिए….

Arshad Nadeem: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के दसवें दिन पाकिस्तान के अरशद नदीम ने अपने थ्रो से पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया है। इन खेलों में भारतीय स्टार भालाफेंक नीरज चोपड़ा की गैरमौजूदगी में पाकिस्तान के नदीम में उन्हें पछाड़ा और वर्ल्ड चैंपियन को मात देकर गोल्ड मेडल जीत लिया। अरशद नदीम ने रविवार रात […]

---विज्ञापन---

Arshad Nadeem: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के दसवें दिन पाकिस्तान के अरशद नदीम ने अपने थ्रो से पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया है। इन खेलों में भारतीय स्टार भालाफेंक नीरज चोपड़ा की गैरमौजूदगी में पाकिस्तान के नदीम में उन्हें पछाड़ा और वर्ल्ड चैंपियन को मात देकर गोल्ड मेडल जीत लिया। अरशद नदीम ने रविवार रात 90.18 मीटर जैवलिन फेंककर गोल्ड मेडल जीता है।

---विज्ञापन---

नीरज के बेस्ट थ्रो से 0.24 मीटर दूर फेंका जैवलिन

इस थ्रो के साथ अरशद नीरज चोपड़ा (89.94 मी) के ऑलटाइम बेस्ट थ्रो से आगे निकल गए हैं।
90.18 मीटर का थ्रो अरशद नदीम का पर्सनल बेस्ट बन गया है। वहीं नीरज अभी तक 90 के मार्क को पार नहीं कर पाए हैं। अरशद ने नीरज के बेस्ट थ्रो से 0.24 मीटर दूर जैवलिन फेंका है।नीरज चोपड़ा का (89.94 मी) ऑलटाइम बेस्ट थ्रो है।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – Boxer Sagar Ahlawat ने भारत को दिलाया रजत पदक, फाइनल में गोल्ड मेडल से चूके

---विज्ञापन---

नीरज नहीं ले रहे भाग

आपको बता दें कि नीरज चोपड़ा कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भाग नहीं ले रहे हैं। चोट की वजह से उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया था। नीरज वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान चोटिल हो गए थे। उस चैंपियनशिप में अरशद ने 86.16 मीटर का भाला फेंका था और 5वें नंबर पर रहे थे, जबकि नीरज ने 88.13 मीटर के थ्रो के साथ सिल्वर मेडल जीता था।

लगातार बढ़िया प्रदर्शन कर रहे अरशद नदीम

पाकिस्तान के जैवलिन थ्रोअर अरशद पिछले कुछ समय से जबरदस्त फॉर्म में हैं और लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। टोक्यो ओलिंपिक में वो 84.62 मीटर के थ्रो के 5वें स्थान पर रहे थे। इसके बाद वर्ल्ड चैंपियनशिप में उन्होंने 86.16 मीटर का थ्रो किया। अब कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में उन्होंने इतिहास रच दिया। उन्होंने 90.18 मीटर का थ्रो किया, जो गेम्स रिकॉर्ड और पाकिस्तान का नेशनल रिकॉर्ड है।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – Boxer Sagar Ahlawat ने भारत को दिलाया रजत पदक, फाइनल में गोल्ड मेडल से चूके

 

---विज्ञापन---

 

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---

 

Click Here – News 24 APP अभी download करें

First published on: Aug 08, 2022 12:30 PM
End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola