नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान ने आसान जीत दर्ज की। इस मैच में पाकिस्तान अपने रंग में दिखी। कप्तान बाबर आजम के बल्ले से रन निकले शनिवार को न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराकर टी-20 त्रिकोणीय सीरीज में लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। मैच में बाबर आजम ने नाबाद 79 रनों की पारी खेली।
रंग में दिखे बाबर आजम
बाबर आजम ने 53 गेंदों में 79 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 11 चौके ठोके। शादब खान ने भी 34 रनों का योगदान दिया। बता दें कि काफी समय से पाकिस्तान के मीडिल ऑर्डर को लेकर सवाल उठ रहे हैं। टॉप दो बैटर को हटा दें तो किसी ने रन नहीं किए हैं। लेकिन आज के मैच में पाक के मीडिल ऑर्डर ने फायर किया। शादाब के बाद हैदर अली ने आते ही टिकनर की गेंद पर छक्का मारा। इसके बाद अगली गेंद पर चौका जड़ा।
हैदर अली ने खेली तूफानी पारी
हैदर अली ने कुल दो गेंदों का सामना किया और दोनों में बाउंड्री लगाई। 2 गेंद में 10 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 500 का रहा। पिछले कुछ मैचों से हैदर के रन नहीं आए थे और वे प्रेशर में थे।
अभी पढ़ें – IND vs SA 2nd ODI: सीरीज में बराबरी करने उतरेगा भारत, टीम में हो सकते हैं ये महत्वपूर्ण बदलाव
न्यूजीलैंड के बैटर नहीं चले
इस मैच में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से मात दी। पाकिस्तान की इस जीत में कप्तान बाबर आजम की अर्धशतकीय पारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 147 रन बनाए। डेवोन कॉनवे (35 गेंदों पर 36 रन), कप्तान केन विलियमसन (30 गेंदों पर 31 रन) और मार्क चैपमैन (16 गेंदों पर 32 रन) बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम ने 10 गेंद शेष रहते 6 विकेट से ये मैच अपने नाम किया। बाबर आजम ने कप्तानी पारी खेली।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines