World Athletics Championship: वर्ल्ड एथेलिटिक्स चैंपियनशिप में अपना जौहर बिखेरेंगे नीरज चोपड़ा, फ्री में ऐसे देखें लाइव

Diamond League 2023 Neeraj Chopra

Neeraj Chopra World Athletics Championship Schedule: भारत के ‘गोल्डन बॉय’ और ओलंपिक विजेता नीरज चोपड़ा विश्व एथेलिटिक्स चैंपियनशिप में आज से अपने अभियान की शुरुआत करने वाले हैं। टोक्यो ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता ग्रुप ए क्वालीफायर में भाग लेगें। भाला फेंक स्पर्धा में भाग लेने वाले अन्य भारतीय एथलीट, मनु डीपी ग्रुप ए में होंगे, जबकि किशोर जेना ग्रुप बी में होंगे। इस मैच को भारत में आसानी से देखा जा सकता है।

विज्ञापन

पिछले साल जीता था सिल्वर

नीरज पहले ही ओलंपिक, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। वह डायमंड लीग चैंपियन भी हैं। हालाँकि, उन्हें अभी तक विश्व चैंपियनशिप में शीर्ष पुरस्कार जीतना बाकी है। पिछले साल, वह वास्तव में स्वर्ण पदक जीतने के करीब पहुंच गए थे, लेकिन ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स से पीछे रहकर उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। हालांकि इस बार वे वर्ल्ड एथेलिटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने सपना पूरा करना चाहेंगे।

विज्ञापन

90 मीटर का आंकड़ा पार करना चाहेंगे नीरज

नीरज दुनिया के शीर्ष क्रम के भाला फेंक खिलाड़ी के रूप में चैंपियनशिप में उतर रहे हैं और उनका लक्ष्य न केवल अपनी व्यक्तिगत कैबिनेट बल्कि एथलेटिक्स में भारत की बढ़ती साख को बढ़ावा देने का होगा। वे इसमें 90 मीटर का आंकड़ा भी पार करना चाहेंगे। ये उनका लंबे समय से लक्ष्य रहा है।विश्व चैंपियनशिप में पदार्पण कर रहे भारत के मनु डीपी, किशोर जेना भी प्रभाव छोड़ने का लक्ष्य रखेंगे। इस साल एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक विजेता मनु ग्रुप ए में हैं जबकि जेना ग्रुप बी में हैं।

World Athletics Championship live streaming: भारत में कैसे देखें लाइव

वर्ल्ड एथेलिटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा का मैच दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। इसे भारत में जियो सिनेमा पर मुफ्त में देखा जा सकता है। टीवी पर स्पोर्ट्स 18 पर इसका प्रसारण किया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ