गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा का एक और दमदार प्रदर्शन, ज्यूरिख डायमंड लीग में फेंका इतने मीटर का भाला

Neeraj Chopra at Zurich Diamond League

Neeraj Chopra at Zurich Diamond League

विज्ञापन

Neeraj Chopra at Zurich Diamond League: भारत के स्टार एथलीट गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा एक बार फिर एक्शन में नजर आए। गुरुवार को ज्यूरिख डायमंड लीग में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। वह इस प्रतियोगिता में 85.71 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

नए वर्ल्ड चैंपियन नीरज चोपड़ा ने 80.79 मीटर के थ्रो के साथ प्रतियोगिता की शुरुआत की। कोई भी अन्य एथलीट पहले राउंड में उनसे आगे नहीं निकल पाया। विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता जैकब वाडलेज्च ने इस राउंड में फाउल किया। जबकि पूर्व विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स 78.78 मीटर का ही थ्रो कर पाए।

विज्ञापन

दूसरे राउंड में खा गए मात 

हालांकि नीरज के लिए दूसरा राउंड सही नहीं रहा। उन्होंने इस राउंड में फाउल किया। जबकि विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता जैकब वाडलेज्च ने 83.46 मीटर के थ्रो के साथ बढ़त बना ली। इस राउंड में जर्मनी के जूलियन वेबर ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए बढ़त बनाई। उन्होंने 84.75 मीटर थ्रो के साथ वाडलेज्च को पीछे छोड़ दिया। तीसरे राउंड में एक बार फिर नीरज मात खा गए। उन्होंने एक और फाउल कर दिया। हालांकि वाडलेज्च ने 83.46 मीटर के अपने पिछले प्रयास में सुधार नहीं किया। वह केवल 80.04 मीटर का ही थ्रो कर पाए।

Neeraj chopra zurich diamond league

Neeraj chopra zurich diamond league

चौथे राउंड में कड़ी टक्कर 

चौथे राउंड में कड़ी टक्कर देखने को मिली। जूलियन वेबर ने 85.04 मीटर का थ्रो किया। ये इस रात का पहला थ्रो रहा, जो 85 से ऊपर था। वह इस थ्रो के बाद दूसरे स्थान पर आ गए। इसके बाद वाडलेज्च ने उन्हें पीछे छोड़ते हुए 85.86 मीटर का भाला फेंककर चौंका दिया। इसी के साथ वह शीर्ष पर पहुंच गए। इसके बाद भारतीय स्टार नीरज ने शानदार वापसी की और 85.22 मीटर का थ्रो कर हाहाकार मचा दिया। इस थ्रो के साथ वे सीधे दूसरे स्थान पर पहुंच गए।

विज्ञापन

फाइनल राउंड में फेंका 85.71 मीटर का थ्रो 

पांचवें राउंड में वाडलेज्च ने फाउल किया। वहीं वेबर तीसरे स्थान पर रहे क्योंकि उनका 82.01 मीटर का थ्रो उन्हें नीरज से आगे नहीं ले जा पाया। नीरज ने इस राउंड में फाउल किया। इसके बाद वाडलेज्च, नीरज और वेबर फाइनल राउंड में पहुंचे। फाइनल राउंड में नीरज ने पहले शॉट करते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो 85.71 मीटर के साथ पूरा किया। हालांकि यह वाडलेज्च से आगे निकलने के लिए पर्याप्त नहीं था।

16 और 17 सितंबर को यूजीन में होगा फाइनल

बता दें कि डायमंड लीग 2022 के स्टॉकहोम स्टेज में नीरज ने एक नया पर्सनल बेस्ट बनाया था। इस दौरान उन्होंने अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया था। वह 89.94 मीटर के थ्रो के साथ पहले स्थान पर रहे, जो उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ थ्रो भी है। नीरज चोपड़ा की नजर अब डायमंड लीग में जीत की हैट्रिक पूरी करने पर होगी, जो 16 और 17 सितंबर को यूजीन में होगा। बता दें कि कॉन्टीनेंटल टूर और डायमंड लीग में मेडल नहीं दिए जाते।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ