---विज्ञापन---

‘गोल्डन बॉय’ नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पहली बार किया बड़ा कारनामा

Neeraj Chopra World Athletics Championships 2023: वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्टार जैवलिन थ्रोअर और गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर बड़ा धमाका किया है। हंगरी के बुडापेस्ट में आयोजित जैवलिन थ्रो के फाइनल में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीत लिया। इसी के साथ नीरज ने इतिहास रच दिया। वह वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप […]

Neeraj Chopra World Athletics Championships 2023: वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्टार जैवलिन थ्रोअर और गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर बड़ा धमाका किया है। हंगरी के बुडापेस्ट में आयोजित जैवलिन थ्रो के फाइनल में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीत लिया। इसी के साथ नीरज ने इतिहास रच दिया। वह वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए।

पहला थ्रो फाउल करने के बाद धमाकेदार वापसी 

नीरज ने अपना पहला थ्रो फाउल किया, लेकिन इसके बाद उन्होंने दूसरे थ्रो में धमाकेदार वापसी करते हुए 88.17 मीटर का भाला फेंक चौंका दिया। इस थ्रो के साथ ही नीरज टेबल में शीर्ष पर पहुंच गए। उन्होंने तीसरा थ्रो 86.32 मीटर का किया। नीरज चोपड़ा ने अपने चौथे प्रयास में 84.64 मीटर का थ्रो रिकॉर्ड किया। इसके बाद भी वे स्टैंडिंग में शीर्ष पर बने रहे। वहीं अपने पांचवें प्रयास में उन्होंने 87.73 मीटर का रिकॉर्ड बनाया और शीर्ष पर बने रहे।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

अरशद नदीम ने जीता सिल्वर मेडल 

वहीं पाकिस्तान के स्टार जैवलिन थ्रोअर अरशद नदीम ने भी कड़ी टक्कर पेश की। अरशद नदीम ने तीसरे थ्रो में 87.82 मीटर का भाला फेंका। इसके बाद वे दूसरे नंबर पर आ गए। उन्होंने इस प्रतियोगिता में नीरज के बाद दूसरे स्थान पर रहते हुए सिल्वर मेडल जीता। नीरज के साथ भारत के डीपी मनु और किशोर जेना भी शामिल रहे। किशोर जेना 84.77 मीटर के साथ पांचवें और डीपी मनु 84.14 मीटर के थ्रो के साथ छठे नंबर पर रहे।

https://twitter.com/JioCinema/status/1695881053159006373

---विज्ञापन---

Image

नीरज चोपड़ा ने इस तरह रचा इतिहास

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पिछले 18 संस्करणों में कोई भी भारतीय पोडियम के शीर्ष पर नहीं रहा है। 2005 में पेरिस में महिलाओं की लंबी कूद में अंजू बॉबी जॉर्ज ने कांस्य जीता था। जबकि पिछले साल यूजीन में नीरज ने रजत पदक जीता था। इस तरह विश्व प्रतियोगिता में भारत के लिए अब तक केवल 2 पदक हैं। नीरज विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।

First published on: Aug 28, 2023 01:03 AM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola