नई दिल्ली: ज्यूरिख में आयोजित डायमंड लीग ट्रॉफी को जीतकर नीरज चोपड़ा ने एक और इतिहास रच दिया है। डायमंड लीग ट्रॉफी जीतने वाले वे पहले भारतीय बन गए हैं। नीरज ने चेक गणराज्य के जैकब वाडलेच और जर्मनी के जूलियन वेबर को पछाड़ कर खिताब को अपने नाम किया।
अभी पढ़ें – Ind Vs Afg: अफगानिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा ने लिया आराम, टीम इंडिया में हुए कई बदलाव
शुरुआत रही थी खराब
फाइनल में नीरज की शुरुआत खराब रही और उनका पहला थ्रो फाउल रहा था। नीरज चोपड़ा ने अपने दूसरे प्रयास में 88.44 मीटर का थ्रो दर्ज किया। उनके इस थ्रो ने ट्रॉफी को पक्का कर दिया। उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में 88 मीटर और चौथे प्रयास में 86.11 मीटर का थ्रो किया।
नीरज का पांचवां प्रयास 87 मीटर था जबकि उनका अंतिम प्रयास 83.6 मीटर था। फाइनल में चेक गणराज्य के जैकब वाडलेच 86.94 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ दूसरे और जर्मनी के जूलियन वेबर (83.73) तीसरे नंबर पर रहे।
अभी पढ़ें – IND vs AFG: मैच से पहले स्टेडियम के पास लगी आग, बुझाने में जुटे दमकलकर्मी
डायमंड लीग जीतने की थी ख्वाहिश
नीरज चोपड़ा ने इससे पहले 2021 में ओलंपिक, 2018 में एशियाई खेल, 2018 में राष्ट्रमंडल खेल में गोल्ड तो 2022 में विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडल जीता था। नीरज की इच्छा थी कि वे डायमंड ट्रॉफी जीते। बता दें कि नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग के केवल 2 लेग में भाग लिया। लुसाने लेग में जीत और स्टॉकहोम में दूसरा स्थान हासिल कर नीरज ने 15 प्वाइंट्स के साथ फाइनल में जगह बनाई थी।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
6 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
101 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
234 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
337 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
359 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
396 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
408 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
427 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
427 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
434 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines