---विज्ञापन---

क्रिकेट

Most Sixes in ICC World Cup: विश्वकप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 5 खिलाड़ी, एक भी भारतीय शामिल नहीं

Most Sixes in ICC World Cup: वनडे विश्वकप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर से होना है। इस दिन का सभी क्रिकेट प्रेमियो को इंतजार है। भारत में होने वाले इस विश्वकप में चौकों-छक्कों की बारिश देखने को मिलेगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वर्ल्ड कप के इतिहास में कौन से खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा […]

Most Sixes in ICC World Cup: वनडे विश्वकप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर से होना है। इस दिन का सभी क्रिकेट प्रेमियो को इंतजार है। भारत में होने वाले इस विश्वकप में चौकों-छक्कों की बारिश देखने को मिलेगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वर्ल्ड कप के इतिहास में कौन से खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि टॉप पांच में एक भी भारतीय बल्लेबाज शामिल नहीं हैं।

वनडे विश्वकप के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने 35 मैचों में कुल 49 छक्के लगाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 1186 रन निकले। दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका के तूफानी बल्लेबाज एबी डिविलियर्स हैं, जिन्होंने वर्ल्ड कप में 31 छक्के लगाए हैं। नीचे देखिए टॉप पांच बल्लेबाजों की लिस्ट…

---विज्ञापन---

वनडे विश्वकप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 5 खिलाड़ी

1. क्रिस गेल

मैच- 35
रन- 1186
छक्के- 49
हाई स्कोर- 215

2. एबी डिविलियर्स

मैच- 23
रन- 1207
छक्के- 31
हाई स्कोर- 162*

---विज्ञापन---

3. रिकी पोंटिंग

मैच-46
रन- 1753
छक्के- 31
हाई स्कोर- 140*

4. ब्रेंडन मैक्कुलम

मैच- 34
रन- 742
छक्के- 29

---विज्ञापन---

5. हर्षल गिब्स

मैच-25
रन- 1067
छक्के- 28
हाई स्कोर 143

सचिन तेंदुलकर छठवें नंबर पर हैं

सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में टॉप पांच में एक भी भारतीय प्लेयर शामिल नहीं हैं। छठवें नंबर पर महान बल्लेबाज रहे सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने विश्वकप के 45 मैचों में 27 छक्के लगाए हैं। उन्होंने इस दौरान 2278 रन बनाए और उनका हाई स्कोर 152 रन रहा।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 29, 2023 12:00 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola