Video: 'प्लीज इसे बैन करो...', मोहम्मद आमिर ने विकेट लेने के बाद किया आपत्तिजनक इशारा, फैंस में मची खलबली

PSL 2023

PSL 2023

विज्ञापन

PSL 2023: पाकिस्तानी तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर पाकिस्तान सुपर लीग में अपने एक्शन को लेकर बार-बार सुर्खियां बटोर चुके हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने कप्तान बाबर आजम को गेंदबाजी करते हुए कुछ ऐसी हरकतें की जिससे पाकिस्तान में बवाल मच गया। कई पूर्व क्रिकेटरों ने आमिर की आलोचना की।

हालांकि इसका कोई असर मोहम्मद आमिर पर नहीं पड़ा। पीसीएल के एक मैच में फिर से आमिर ने कुछ ऐसा किया जिसे देख फैंस नाराज हो गए हैं। आमिर ने इससे पहले गुस्से में बाबर पर गेंद फेंकी थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर प्रशंसकों ने उन्हें भलाबुरा कहा। अब एक एक्शन ने फिर से बवाल खड़ा कर दिया है।

विज्ञापन

शाहिद अफरीदी ने लगाई डांट

आमिर की हरकतों पर प्रतिक्रिया देते हुए शाहिद अफरीदी ने कहा था, “जब भी कोई खिलाड़ी प्रदर्शन नहीं करता है, या करता भी है, तो मैं उसे कॉल करने के लिए एक संदेश छोड़ देता हूं। इसी तरह मैंने कल आमिर को मैसेज किया। मैंने उससे सम्मानपूर्वक बात की, लेकिन मैंने भी उसे डांटा। मैंने आमिर से कहा, ‘तुम क्या चाहते हो?’ आपने इतना सम्मान प्राप्त किया है आपने अपनी प्रतिष्ठा पर धब्बा लगाया है और वहां से आपने वापसी की है। आपको एक तरह से नया जीवन मिला है। आप क्या करने की कोशिश कर रहे हैं?”

विज्ञापन

यहां तक कि पाकिस्तान टीम के मौजूदा तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने भी स्वीकार किया था कि आमिर ने बाबर के लिए ऑन-फील्ड विवाद के बाद कुछ शब्दों का इस्तेमाल किया था। आमिर की हरकतों से कई क्रिकेट हस्तियां नाराज हो गई हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ