MI Cape Town: अगले साल होने वाली साउथ अफ्रीका की घरेलू टी20 लीग में मुंबई इंडियन्स (Mumbai Indians) की टीम ‘एमआई केपटाउन’ भी शामिल है। गुरुवार को इस टीम ने अपने कोचिंग स्टाफ के नामों की घोषणा की है। ऑस्ट्रेलियाई पूर्व क्रिकेटर साइमन कैटिच (Simon Katich) को हेड कोच नियुक्त किया है, जबकि साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज हाशिम अमला को बैटिंग कोच बनाया गया है।
अभी पढ़ें – World Wrestling Championship: उलटफेर का शिकार हुईं, फिर रेपचेज मुकाबले में विनेश फोगाट ने रचा इतिहास
कैटिच ने हेड कोच बनने के बाद कहा, ‘मुंबई इंडियंस केप टाउन के मुख्य कोच के पद की पेशकश किया जाना सम्मान की बात है। एक नयी टीम बनाना हमेशा ही खास होता है, जिसमें कौशल निखारना और टीम संस्कृति तैयार करना शानदार होगा।’
जेम्स पैमेंट को फील्डिंग कोच बनाया गया है, जबकि रॉबिन पीटरसन को (MI Cape Town) टीम का मैनेजर नियुक्त किया गया है। हेड कोच साइमन कैटिच को आईपीएल में कोचिंग का जबर्दस्त अनुभव है। वह केकेआर और आरसीबी के कोच रह चुके हैं।
हाशिम अमला बने मुंबई इंडियंस केपटाउन के बैटिंग कोच
मुंबई इंडियंस केपटाउन ने हाशिम अमला को अपना बैटिंग कोच नियुक्त किया है।
हाशिम अमला अपने करियर में 88 शतक लगा चुके हैं। इनमें से दो शतक उन्होंने आईपीएल में जड़े हैं। वहीं फील्डिंग कोच की जिम्मेदारी न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी और मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज जेम्स पामेंट को दी गई है।
मुंबई इंडियंस ने 5 बड़े खिलाड़ियों को किया टीम में शामिल
साउथ अफ्रीका टी 20 लीग के लिए मुंबई इंडियंस केपटाउन ने अभी तक पांच खिलाड़ियों के साथ करार किया है। इनमें कागिसो रबाडा, डेवाल्ड ब्रेविस, राशिद खान, सैम करन और लियम लिविंगस्टन शामिल हैं।
अभी पढ़ें – T20 World Cup से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा, टीम इंडिया को मैच हराने वाला ये दिग्गज हुआ बाहर!
आईपीएल की टीमों के पास मालिकाना हक
दरअसल, आईपीएल की तर्ज पर अगले साल से क्रिकेट साउथ अफ्रीका टी20 लीग शुरू होने वाली है। इस लीग में अलग-अलग देशों के खिलाड़ी एक साथ खेलते नजर आएंगे। इस लीग की मिनी आईपीएल भी कहा जा रहा है, क्योंकि इस लीग की सभी 6 टीमों का मालिकाना हक आईपीएल (IPL) टीमों के पास ही है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
8 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
102 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
235 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
338 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
361 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
397 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
409 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
428 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
428 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
435 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines