संन्यास की खबरों पर बोलीं मैरी कॉम, मेरी बात का गलत मतलब निकाला गया, 'मेरे अंदर अभी भी खेलने की भूख' 

Mary Kom Statement on Retirement: इंटरनेशनल मुक्केबाजी संघ के नियम के मुताबिक बॉक्सर केवल 40 की उम्र तक ही एमेच्योर बॉक्सिंग कर सकते हैं।

Mary Kom

मैरी कॉम ने लिया सन्यास

Mary Kom Statement on Retirement: संन्यास के ऐलान के बाद मैरी कॉम का पहला बयान सामने आया है। उन्होंने अपनी रिटायरमेंट की खबरों का खंडन किया है। उन्होंने अपने पूर्व के बयानों पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा-‘मैंने अभी संन्यास की घोषणा नहीं की है, मेरे बयानों को गलत तरीके से समझा गया है’। उन्होंने आगे कहा कि जब भी मुझे अपने संन्यास की घोषणा करनी होगी मैं पर्सनल तौर पर मीडिया के सामने आकर इसका ऐलान करूंगी।

विज्ञापन

खेलों में उपलब्धि हासिल करने की भूख है

मीडिया में अपने संन्यास को लेकर चल रही खबरों पर मैरी कॉम ने आगे कहा कि 24 जनवरी 2024 को मैं डिब्रूगढ़ के एक स्कूल में कार्यक्रम में हिस्सा लेने गई थी। उनका कहना था कि इस दौरान मैं बच्चों को प्रेरित करते हुए उनसे बात कर रही थी और मैंने कहा, ‘मुझमें अभी भी खेलों में उपलब्धि हासिल करने की भूख है लेकिन ओलंपिक में उम्र सीमा मुझे भाग लेने की अनुमति नहीं देती है, हालांकि मैं अपने खेल को जारी रख सकती हूं। मैं अभी भी अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रहीं हूं और जब भी संन्यास की लूंगी सभी को इसकी जानकारी दूंगी।

विज्ञापन

अब मैरी कॉम के पास यह है ऑप्शन

जानकारों की मानें तो मैरी (Mary Kom) अब एमेच्योर बॉक्सिंग नहीं लड़ सकती है। अब वह केवल प्रोफेशनल बॉक्सिंग ही कर पाएंगी। दरअसल, इंटरनेशनल मुक्केबाजी संघ (IBA) के रूल्स में पुरुष हो या महिला बॉक्सर दोनों केवल 40 की उम्र तक ही एमेच्योर बॉक्सिंग कर सकते हैं। 40 के बाद बॉक्सरों के पास प्रोफेशनल बॉक्सिंग का ऑप्शन होता है। मैरी कॉम से पहले भी इंडिया के बॉक्स विजेंद्र सिंह प्रोफेशनल बॉक्सर बन चुके हैं। मैरी कॉम अपने परिवार और देशवासियों के प्यार को अपनी सफलता का श्रेय दिया है।

विज्ञापन

जानें मैरी कॉम का सफर

  • मैरी कॉम का जन्म 24 नवंबर 1982 में मणिपुर के चुराचांदपुर में हुआ था।
  • 2014 में उन पर बॉलीवुड मूवी बन चुकी है। जिसमें एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने उनकी भूमिका निभाई थी।
  • मैरी कॉम छह बार की वर्ल्ड चैंपियन हैं।
  • 2012 ओलंपिक गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।
  • साल 2014 में एशियन गेम्स में गोल्ड मैडल।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ