UEFA champions League: मैनचेस्टर सिटी ने रियल मैड्रिड को 4-0 से हराकर चैंपियंस लीग के फाइनल में बनाई जगह
Edited By Gyanendra Sharma

Edited By Gyanendra Sharma

UEFA champions League: मैनचेस्टर सिटी इतिहास रचने से एक गेम दूर है। बुधवार को चैंपियंस लीग सेमीफ़ाइनल में रियल मैड्रिड को हराकर पेप गार्डियोला की टीम ने खिताब की ओर कदम बढ़ा दिया है। बर्नार्डो सिल्वा के दो गोल की मदद से मैनचेस्टर सिटी ने रियाल मैड्रिड को 4-0 से करारी शिकस्त दी। इन दोनों टीमों के बीच सेमीफाइनल का पहला चरण 1-1 से बराबरी पर छूटा था।
सिटी की तरफ से सिल्वा ने अपने दोनों गोल पहले हाफ में किए जबकि एडर मिलिटाओ ने दूसरे हाफ के शुरू में आत्मघाती गोल किया। जूलियन अल्वारेज ने इंजरी टाइम में चौथा गोल करके सिटी को सेमीफाइनल में ओवरऑल 5-1 से जीत दिलाई। सिटी का सामना अब फाइनल में 10 जून को इंटर मिलान से होगा।
The final is set ✅#UCLFinal pic.twitter.com/LBhHRu7j61
— UEFA Champions League (@ChampionsLeague) May 17, 2023
सिटी अपने पहले चैंपियंस लीग खिताब की तलाश में है। जबकि गार्डियोला तीसरी बार कोच के रूप में जीतने का लक्ष्य बना रहे हैं। मैनचेस्टर सिटी रविवार को अगर चेल्सी के खिलाफ जीत दर्ज कर लेता है तो वह लगातार तीसरी बार प्रीमियर लीग का खिताब अपने नाम कर लेगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: