LPL 2023: लंका प्रीमियर लीग में पहली बार खेलेंगे बाबर आजम समेत ये पाकिस्तानी खिलाड़ी, इस टीम ने किया साइन

Babar Azam

Babar Azam

LPL 2023: श्रीलंका में आयोजित होने वाले लंका प्रीमियर लीग में पहली बार कोलंबो स्ट्राइकर्स (Colombo Strikers) की टीम हिस्सा ले रही है। इस टीम ने मंगलवार को अपनी टीम के आइकॉन खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है। जिसमें पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का नाम भी शामिल है। उनके अलावा इस टीम से तेज गेंदबाज नसीम शाह, मथीशा पथिराना (Matheesha Pathirana) और चामिका करुनारत्ने खेलते हुए नजर आएंगे।

विज्ञापन

बाबर आजम का टी20 रिकॉर्ड बढ़िया है। इस सलामी बल्लेबाज ने 260 टी20 मैचों में अद्भुत औसत 44.02 के साथ 9201 रन बनाए हैं। इस लीग में बाबर के खेलने से विश्वभर के क्रिकेट प्रशंसकों से निश्चित रूप से काफी आकर्षण मिलेगा। बाबर के अलावा नसीम शाह पर भी सभी की नजर होगी, इस युवा तेज गेंदबाज ने काफी कम समय में ही बड़ा नाम कमाया है।

विज्ञापन

टीम के मालिक ने जताई खुशी

कोलंबो स्ट्राइकर्स के मालिक सागर खन्ना ने आईकन प्लेयर्स की घोषणा करते हुए कहा कि इन खिलाड़ियो की टीम में मौजूदगी को लेकर वें काफी उत्साहित है। हमें अपने आइकॉन प्लेयर्स में T20 के चार सबसे बड़े सितारों के होने पर बहुत उत्साहित हैं। हमने एक मजबूत कोर ग्रुप बनाया है, जिसके चारों ओर हम इस सीजन के लिए एक जबरदस्त टीम बनाएंगे। इन सुपरस्टारों के साथ हम एक ताकतवर टीम बनाने की राह में हैं।’

विज्ञापन

कब खेला जाएगा लंका प्रीमियर लीग

लंका प्रीमियर लीग 2023 का आगाज 31 जुलाई से होगा, जबकि फाइनल मुकाबला 22 अगस्त को खेला जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ