Lionel Messi: YPF अध्यक्ष पाब्लो गोंजालेज ने पीएम मोदी को गिफ्ट में दी मेसी की टीशर्ट

Lionel Messi, YPF, Pablo Gonzalez, PM Modi, Messi

YPF अध्यक्ष पाब्लो गोंजालेज पीएम मोदी को मेसी की टीशर्ट देते हुए

बेंगलुरु: YPF के अध्यक्ष पाब्लो गोंजालेज ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर मेसी की एक टीशर्ट गिफ्ट में दी है। दोनों बेंगलुरु में इंडिया एनर्जी वीक के मौके पर मौजूद थे। यहां दोनों के मुलाकात की और पाब्लो ने पीएम को यह टीशर्ट गिरफ्ट में दी है।

YPF अर्जेंटीना के स्वामित्व वाली कंपनी है

बता दें YPF अर्जेंटीना के स्वामित्व वाली कंपनी है। लियोनेल मेस्सी अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर हैं। पीएम मोदी ने इंडिया एनर्जी वीक में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, हम 2030 तक अपने एनर्जी मिक्स नैचुरल गैस खपत को बढ़ाने के लिए मिशन मोड पर काम कर रहे हैं।

भारत आज निवेश के लिए सबसे उपयुक्त जगह

आगे पीएम मोदी ने कहा कि भारत वर्तमान में ऊर्जा क्षेत्र में निवेश करने के लिए सबसे सही स्थान है। देश में अगले दशक में दुनिया में ऊर्जा की मांग में सबसे तेज वृद्धि देखने का अनुमान है। उन्होंने कहा, “मैं आपसे भारत के ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े सभी अवसरों का पता लगाने के लिए कहता हूं। भारत आज निवेश के लिए सबसे उपयुक्त जगह है।”

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ