Lionel Messi Suspended: फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी को क्लब की अनुमति के बिना सऊदी अरब की यात्रा करने के लिए पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) ने सस्पेंड कर दिया है। एक सूत्र ने इसकी जानकारी दी है। हालांकि ये नहीं पता चला है कि निलंबन की अवधि क्या होगी, लेकिन फ्रांसीसी मीडिया आरएमसी और एल’इक्विप ने बताया कि अर्जेंटीना के स्टार को दो सप्ताह का निलंबन हुआ है।

विज्ञापन

इस वजह से सस्पेंड हुए लियोनल मेसी

दरअसल अर्जेंटीना को फीफा विश्वकप जिताने वाले लियोनल मेसी पेरिस सेंट जर्मेन क्लब से खेलते हैं। इस क्लब में नेमार और एम्बापे जैसे कई बड़े खिलाड़ी मौजूद हैं। क्लब अपना आखिरी मैच लोरिएंट के खिलाफ हार गई थी। इसके बाद सभी खिलाड़ियों की दो दिन की छुट्टी कैंसिल कर दी गई थी। इसके बावजूद मेसी ने आदेश को नहीं माना और वे साउदी अरब चले गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी वजह से उन पर बैन लगाया गया है।

विज्ञापन

सीजन के अंत में समाप्त होगा अनुबंध

दो सप्ताह के निलंबन का मतलब है कि मेसी ट्रॉयज के खिलाफ अपनी टीम के मैच और अजाशियो के साथ घरेलू मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे। पीएसजी के साथ उनका अनुबंध इस सीजन के अंत में समाप्त हो रहा है, और यह बहुत संभावना है कि उनके पास फ्रेंच कैपिटल टीम के साथ खेलने के लिए केवल तीन और गेम हैं। रिपोर्ट्स की माने तो उनकी साउदी अरब के क्लब अल हलाल के साथ चर्चाएं चल रही है और इसी को लेकर वे साउदी अरब भी गए थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ