Kuldeep Yadav: महीनों बाद टीम इंडिया में मौका मिला…मौके को भुनाते हुए इस जादुई गेंदबाज ने कमाल कर दिया। उसने वेस्टइंडीज के तीन बल्लेबाजों को हिलने का मौका तक नहीं दिया और आउट कर पवेलियन भेज दिया..नाम है कुलदीप यादव। दरअसल, टीम इंडिया और वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी मैच में कुलदीप यादव को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया था।
इस मैच के लिए भारतीय टीम में चार बदलाव किए थे। इनमें कुलदीप यादव को महीनों बाद टीम में जगह मिली थी। इस मौके को कुलदीप यादव ने भुनाया और छा गए। उन्होंने 4 ओवरों में वेस्टइंडीज के 3 बल्लेबाजों का शिकार किया। कोटे के चार ओवरों में उन्होंने मात्र 12 रन दिए। एक ओवर मेडन भी फेंका। जिन तीन गेंदों पर उन्होंने विकेट चटकाए वो कमाल की थीं। इन्हीं तीन गेंदों की बदौलत वो छा गए।
और पढ़िए – CWG 2022: कॉमनवेल्थ में कोरोना ड्रामा, कोविड पॉजिटिव होने के बाद भी खेलने उतरी ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर
इन 3 बल्लेबाजों को किया आउट
कुलदीप यादव ने अपनी जादुई गेंदबाजी से तीन बल्लेबाजों को आउट किया। कप्तान निकोलस पूरन को उन्होंने एलबीडब्लू आउट किया। वे हिल तक नहीं पाए। पूरन के बाद यादव ने डोमेनिक और ओडेन स्मिथ को भी चलता किया।
करीब 5 महीने बाद खेला मैच
कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी मैच इसी साल फरवरी में खेला था। पिछली बार कुलदीप को जब साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया में मौका मिला था तो वो चोट के चलते सीरीज से पहले ही बाहर हो गए थे। कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) को भले ही इस सीरीज में अभी तक ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला था, लेकिन वह इस समय शानदार फॉर्म में हैं।
आईपीएल में किया था कमाल
आईपीएल 2022 में कुलदीप ने अपने खेल से सभी का दिल जीता था और टीम इंडिया में जगह बनाई थी. कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने आईपीएल 2022 के 14 मैचों में 21 विकेट झटके थे और काफी किफायती भी रहे थे। यही वजह है कि उन्हें टीम इंडिया में एक बार फिर चुना गया है।
तीनों ही फॉर्मेट में दिखाया दम
कुलदीप यादव एक शानदार स्पिनर हैं। उन्होंने भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेले हैं। 7 टेस्ट मैचों में 26 विकेट, 66 वनडे मैचों में 109 विकेट और 59 टी20 मैचों में 61 विकेट लेने वाले कुलदीप यादव ने टीम इंडिया को कई मैच जिताए हैं।
और पढ़िए – Boxer Sagar Ahlawat ने भारत को दिलाया रजत पदक, फाइनल में गोल्ड मेडल से चूके
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
3 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
98 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
231 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
334 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
356 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
393 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
405 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
424 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
424 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
431 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines