नई दिल्ली: एशिया कप 2022 में भले ही टीम इंडिया फाइनल में जगह नहीं बना पाई हो, लेकिन सुखद बात यह है कि विराट कोहली फॉर्म में लौट आए हैं। कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन साल बाद शतक का सूखा खत्म किया और नाबाद 122 रन ठोक सुर्खियां बटोर लीं। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली पांच मैचों में 92 की एवरेज से 276 रन ठोक एशिया कप 2022 के लीडिंग रन स्कोरर हैं। दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के ओपनर विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान हैं। उन्होंने अब तक 226 रन बनाए हैं।
अभी पढ़ें – एरोन फिंच ने आखिरी मैच में भी किया निराश, अंदर आती गेंद पर हुए बोल्ड, देखें वीडियो
37 रन ठोकते ही कर देंगे बड़ा कारनामा
फॉर्म में लौटने के बाद विराट कोहली टी 20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। कोहली के नाम 104 मैचों की 96 ईनिंग्स में 3584 रन हो चुके हैं। अब वह नंबर 1 पर काबिज कप्तान रोहित शर्मा से महज 37 रन दूर हैं।
कोहली टी 20 इंटरनेशनल में 37 रन बनाते ही रोहित शर्मा को पछाड़ दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज बन जाएंगे। अब टीम इंडिया 20 सितंबर से ऑस्ट्रेलिया और 28 सितंबर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3-3 मैचों की टी 20 सीरीज खेलेगी। विराट कोहली की फॉर्म को देखते हुए पूरी संभावना है कि वे रोहति शर्मा से आगे निकल जाएं। टी 20 वर्ल्ड कप में भी उनके बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। हालांकि इस दौरान कोहली-रोहित में रनों की होड़ चलती रहेगी।
अभी पढ़ें – फिर आ रहे हैं ‘सुपरहीरो’ एमएस धोनी, ‘अथर्व: द ओरिजिन’ कॉमिक बुक के रूप में रीलॉन्च
51.92 का औसत
विराट कोहली टी 20 इंटरनेशनल में कई मायनों में सबसे आगे हैं। उनके पास 51.92 का औसत है, जो किसी भी बल्लेबाज का नहीं है। टॉप स्कोरर रोहित शर्मा के नाम 136 मैचों की 128 ईनिंग्स में 3629 रन दर्ज हैं। उनका औसत 32.32 का है। कोहली सबसे ज्यादा अर्धशतक ठोकने के मामले में भी नंबर 1 हैं। उनके नाम 32 से ज्यादा 50 प्लस स्कोर हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
9 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
104 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
237 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
340 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
362 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
399 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
411 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
430 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
430 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
437 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines