MotoGP Bharat 2023: शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ में धमाल मचा चुके बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जॉन अब्राहम शुक्रवार, 24 सितंबर को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पहुंचे। बाइक लवर्स जॉन अब्राहम ने कहा कि वह एक दिन इंडियन राइडर्स को मोटोजीपी में कंपटीशन करते देखना चाहते हैं।
राइडर्स को सपोर्ट करने पहुंचे जॉन अब्राहम
एक्टर जॉन अब्राहम मोटोजीपी रेस के आखिरी दिन नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पहुंचे थे। एनआई से बात करते हुए जॉन अब्राहम ने कहा, ”मैं इंडियन ऑयल मोटोजीपी टीम को बधाई देना चाहता हूं। मैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को धन्यवाद देना चाहता हूं।” मुझे लगता है कि यह बहुत अच्छा है कि मोटोजीपी आया है। मेरा सपना एक दिन एक अकादमी शुरू करने का होगा और मैं इसमें एक भारतीय स्टार को देखना चाहता हूं।”
सीएम योगी ने भी की शिरकत
मोटोजीपी रेस के फाइनल देखने सीएम योगी भी पहुंचे। उन्होंने ने मोटोजीपी के सीईओ से भी मुलाकात की। योगी ने आखिरी दिन हरी दिखाकर रेसर्स को रवाना किया। आखिरी दिन क्रिकेटर युवराज सिंह और शिखर धवन भी दिखाई दिए।
ग्रेटर नोएडा पहुंचे पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने कहा, ”…अन्य खेलों को देखना अच्छा है…अन्य खेलों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए…यह बहुत रोमांचक था…अगले साल इसे देखना और अधिक लोगों को आना चाहिए…”
यह भी पढ़ेंः धोनी की फिर दिखी दरियादिली, फैन्स के सपने को किया पूरा
भारत में पहली बार आयोजित हुआ MotoGP
आपको बता दें कि, भारत में पहली बार MotoGP रेस का आयोजन किया गया। रेस में कई देशों के राइडर्स पहुंचे। इस सीजन में आठ पोडियम हासिल करने के बाद बगानिया फिलहाल 283 अंकों के साथ राइडर्स चैंपियनशिप में सबसे आगे हैं। दूसरे स्थान पर मार्टिन के मौजूदा सीजन में पांच पोडियम फिनिश के साथ 247 अंक हैं।
दूसरी ओर, राइडर्स द्वारा पूरे सीजन में शानदार प्रदर्शन करने के बाद डुकाटी 25 पोडियम के साथ 416 अंकों के साथ कंस्ट्रक्टर्स चैंपियनशिप में सबसे आगे है।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
11 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
105 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
239 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
342 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
364 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
400 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
413 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
431 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
432 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
439 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines