नई दिल्ली: भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के चलते बॉर्डर-गावस्कर की पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, बुमराह पूरी तरह से फिट नहीं हैं इसलिए उन्हें एहतियात के तौर पर पूरी सीरीज से आराम दिया गया है। बुमराह की चोट टीम इंडिया के लिए खासा सिरदर्द बन गई है। उन्होंने आखिरी बार सितंबर 2022 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेला था। हालांकि इसके बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में उनका नाम शामिल किया गया, लेकिन टॉस के वक्त पता चला कि उनकी चोट फिर से उभर गई है। आखिर बुमराह को क्या परेशानी है? बार-बार उन्हें चोट क्यों परेशान करती है, वे कब तक मैदान में वापसी कर सकते हैं, आइए जानते हैं…
आखिर बुमराह की क्या है परेशानी?
बुमराह की पीठ में फ्रैक्चर है। इस चोट के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन एक्सपर्ट्स का मनाना है कि बुमराह का ‘गेंदबाजी एक्शन’ उनकी सबसे बड़ी समस्या है। वे क्रीज तक शॉर्ट रनअप लेते हैं और बॉल रिलीज करते समय उनके दोनों हाथ सीधे रहते हैं। हालांकि एक तेज गेंदबाज के लिए स्ट्रेस फ्रैक्चर या पीठ की समस्या आम बात है, लेकिन बुमराह के मामले में ये थोड़ा अलग है। बुमराह का गेंदबाजी एक्शन दुनियाभर के गेंदबाजों से काफी अलग है इसलिए उन्हें कई बार सिर्फ गेंद फेंकने के बाद ही समस्या होने लग जाती है।
बुमराह की चोट पर कई विशेषज्ञ विश्लेषण कर चुके हैं। ज्यादातर का मानना है कि बुमराह का एक्शन उन्हें आने वाले समय में दिक्कत ही देगा। शायद वह क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में नहीं खेल पाएं। हो सकता है कि उन्हें रेड या व्हाइट बॉल क्रिकेट में से किसी एक को चुनना पड़े। हालांकि आगामी वनडे वर्ल्ड कप में उनका रोल अहम होने वाला है। अक्टूबर में भारत में होने वाले वर्ल्ड कप में उनका रोल अहम होगा।
और पढ़िए – गेंद से नहीं बल्ले से मचाया Axar Patel ने गदर, इस तरह पूरा किया अर्धशतक
अख्तर-होल्डिंग ने दी थी चेतावनी
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने पहले ही बुमराह के वर्कलोड मैनेजमेंट को लेकर आशंका जताई थी। उन्होंने बीसीसीआई को सलाह भी दी थी। अख्तर का कहना है कि उनका एक्शन ‘पहले पैर’ पर आधारित है। इस एक्शन से गेंदबाज की पीठ, कंधे, छाती और आगे के पैर पर ज्यादा दबाव बनता है। 2020 में बुमराह के पहले लोअर-बैक स्ट्रेस फ्रैक्चर के बाद वेस्ट इंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज माइकल होल्डिंग ने बुमराह को सावधानी बरतने की सलाह दी थी।
पिछले 4 साल में कई बार हुए चोटिल
बुमराह पिछले 4 साल में चार बार चोटिल हो चुके हैं। 2016 में भारत के लिए डेब्यू करने वाले बुमराह पहली बार 2018 में अंगूठे की चोट के कारण टीम से बाहर हुए। बुमराह ने आयरलैंड के खिलाफ टी20 मैच में वापसी के प्रयास में अपने बाएं हाथ के अंगूठे में फ्रैक्चर कर लिया। इसने उन्हें तीन सप्ताह के लिए बाहर कर दिया। इसके बाद साल 2019 में बैक स्ट्रेस फ्रैक्चर का असर बुमराह पर दिखने लगा। उन्हें एक सीरीज के बाद दूसरी सीरीज में रेस्ट दिया जाने लगा। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट में बुमराह आराम दिया गया था। बाद में स्कैन से पता चला कि पीठ के निचले हिस्से में स्ट्रेस फ्रैक्चर है, जिसे इलाज की जरूरत है। इसके बाद बुमराह ने 2020 की शुरुआत में न्यूजीलैंड के दौरे के दौरान वापसी की। उन्हें जनवरी 2021 में सिडनी में तीसरे टेस्ट में फील्डिंग के दौरान पेट में चोट लग गई थी।
वापसी के बाद फिर हुए चोटिल
अगस्त 2022 में बेंगलुरु की राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में कड़ी ट्रेनिंग के बाद उन्हें फिट माना गया। इसके बाद लगने लगा सबकुछ ठीक है, हालांकि स्थितियां पहले जैसी ही बनी रहीं। पिछले साल (2022) उन्हें ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के लिए भारत की टी20 टीम में शामिल किया गया। साथ ही टी20 विश्व कप के लिए भी टीम में शामिल किया गया।
वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में नहीं खेले थे, लेकिन अगले दो मैच के लिए मैदान में उतरे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरुआती गेम में निगल के बाद बुमराह टीम से फिर बाहर हो गए। बुमराह को नए स्कैन के लिए बेंगलुरु ले जाया गया और बाद में बाकी श्रृंखला से बाहर कर दिए गए। बुमराह की चोट ने एक बार फिर टीम इंडिया की चिंता बढ़ा दी है।
और पढ़िए – नागपुर में हिट हुए हिटमैन, जडेजा-अक्षर ने बांधा समां, देखें दूसरे दिन के टॉप 5 मोमेंट
कब कर सकते हैं वापसी?
बुमराह के बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में वापसी की उम्मीद है। वे 17 मार्च से शुरू होने वाली वनडे सीरीज में वापसी कर सकते हैं। फिलहाल वे एनसीए में रीहैब पर हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 day agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
96 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
229 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
332 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
354 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
391 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
403 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
422 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
422 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
429 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines