ISSF World Championships: ईशा सिंह और शिवा नरवाल का दमदार प्रदर्शन, इस पदक पर लगाया निशाना

ISSF World Championships Esha Singh and Shiva Narwal

ISSF World Championships Esha Singh and Shiva Narwal

ISSF World Championships: भारतीय निशानेबाजों ने इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (ISSF) विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में जबर्दस्त प्रदर्शन किया है। निशानेबाज ईशा सिंह और शिवा नरवाल ने शुक्रवार को अजरबैजान के बाकू में खेले गए फाइनल में तुर्की को हराकर 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में गोल्ड जीतकर गौरवान्वित किया।

विज्ञापन

तुर्की की जोड़ी को दी शिकस्त 

भारतीय जोड़ी ने गोल्ड मेडल मैच में तुर्की की इलैदा तारहान और यूसुफ डिकेक की जोड़ी को 16-10 से हराया। इसी के साथ देश के पदकों की संख्या दो हो गई। भारत फिलहाल एक गोल्ड और एक ब्रॉन्ज के साथ टेबल में दूसरे स्थान पर है। जबकि चीन 5 गोल्ड और 2 ब्रॉन्ज के साथ शीर्ष पर है।

विज्ञापन

क्वालिफिकेशन राउंड में शानदार प्रदर्शन

भारतीय खिलाड़ियों ने क्वालिफिकेशन राउंड में शानदार प्रदर्शन किया। ईशा ने 290 और नरवाल ने 293 अंकों के साथ 583 का कुल स्कोर किया। इससे उन्हें क्वालिफिकेशन राउंड में शीर्ष पर पहुंचने में मदद मिली। जबकि तुर्की 581 के कुल स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गया। हालांकि, 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम में भारत के राइफल निशानेबाजों का प्रदर्शन खराब रहा। वे क्वालीफिकेशन चरण को पार करने में असफल रहे। महिला स्कीट टीम भी पदक वर्ग में जगह बनाने में असफल रही और चौथे स्थान पर रही।

मेहुली और ऐश्वर्य ने हासिल किया नौवां स्थान 

मेहुली घोष ने 316.0 और ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने 314.2 स्कोर कर राइफल मिश्रित टीम में कुल 630.2 का स्कोर बनाया। उन्होंने क्वालिफिकेशन राउंड में नौवां स्थान हासिल किया। जबकि रमिता (313.7) और दिव्यांश सिंह पंवार (314.6) की भारतीय जोड़ी ने 628.3 का स्कोर बनाया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ