IPL 203: आकाश मधवाल ने बडोनी-पूरन को एक ही ओवर में किया चलता, अवाक रह गए गौतम गंभीर
Edited By Gyanendra Sharma

Edited By Gyanendra Sharma

IPL 203: मुंबई इंडियंस ने रंग में आ गई है। 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग-2023 से लखनऊ सुपरजायंट्स को बाहर कर दिया है। मुंबई ने एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ सुपरजायंट्स को 81 रन से हरा हराया। लखनऊ को मुंबई इंडियंस ने 81 रनों से हरा दिया। मुकाबले में लखनऊ को जीत के लिए 183 रनों का टारगेट मिला था, जिसका पीछा करते हुए उसकी पूरी टीम 16।3 ओवरों में 101 पर ढेर हो गई। मुंबई की जीत के हीरो तेज गेंदबाज आकाश मधवाल रहे जिन्होंने पांच रन देकर पांच विकेट लिए।
जोफ्रा आर्चर के चोट के बाद आकाश मधवाल को टीम में मौका मिला। मधवाल अपने पहले ओवर में पहला विकेट निकालने में सफल रहे। मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज ने दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर एलएसजी के सलामी बल्लेबाज प्रेरक मांकड़ (3) को आउट किया। फिर उन्होंने 10वें ओवर लखनऊ को तबाह कर दिया।
Madhwal lays a brick wall 🧱 in #LSG's path!#LSGvMI #IPLonJioCinema #TATAIPL | @mipaltan pic.twitter.com/bdwufzzSeX
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) May 24, 2023
मधवाल ने 10वें ओवर की चौथी गेंद पर आयुष बडोनी (7 गेंदों में 1 रन) को क्लीन बोल्ड किया। अगली गेंद पर ऑन-सॉन्ग पेसर ने निकोलस पूरन का का विकेट हासिल किया। गौतम गंभीर भी आकाश मधवाल की गेंदबाजी देखतर अवाक रह गए। जब कैमरों ने गंभीर की ओर पैन किया, तो भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज को दंग रह गए।
🖐️/ 🖐️
Akash Madhwal 🤌with his first 5 wicket haul seals victory for @mipaltan in the #Eliminator 🔥#IPLonJioCinema #TATAIPL #IPL2023 #LSGvMI pic.twitter.com/MlvIYTlKev
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) May 24, 2023
पंत के पड़ोसी आकाश मधवाल ने महज 5 रन देकर 5 झटके लिए। ये IPL प्लेऑफ का बेस्ट बॉलिंग फिगर है, उनसे पहले ये रिकॉर्ड CSK के डग बॉलिंजर के नाम था। बॉलिंजर ने 2010 में दिल्ली के खिलाफ 13 रन देकर 4 विकेट लिए थे। अनिल कुंबले ने राजस्थान के खिलाफ 2009 में 3 रन देकर 5 विकेट लिए थे, जबकि एडम जम्पा, सोहेल तनवीर और अल्जारी जोसेफ एक ही मैच में 6-6 विकेट ले चुके हैं। जोसेफ ने 12, तनवीर ने 14 और जम्पा ने 19 रन देकर इतने विकेट लिए थे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: