IPL 2023: RCB को तगड़ा झटका, 140 छक्के ठोकने वाला बल्लेबाज आईपीएल से बाहर, अनसोल्ड प्लेयर की लगेगी लॉटरी

IPL 2023 RCB Will Jacks

IPL 2023 RCB Will Jacks

नई दिल्ली: आईपीएल का आगाज 31 मार्च से होगा, लेकिन कई खिलाड़ी चोटों की चपेट में आ गए हैं। इसके चलते कुछ फ्रेंचाइजी को बड़ा झटका लग गया है। आरसीबी के खिलाड़ी विल जैक्स चोट के कारण आईपीएल से बाहर हो गए हैं। दिसंबर की नीलामी में जैक को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 3.2 करोड़ में साइन किया गया था। मिडल ऑर्डर में वे ग्लेन मैक्सवेल को कवर देने वाले थे, लेकिन मीरपुर में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे में उन्हें फील्डिंग के दौरान मांसपेशियों में चोट लग गई। इस सप्ताह के शुरू में स्कैन और विशेषज्ञ से परामर्श के बाद उन्हें आईपीएल से बाहर होने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

विज्ञापन

माइकल ब्रेसवेल हो सकते हैं रिप्लेसमेंट

ईएसपीएन क्रिकइंफो की खबर के मुताबिक, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर जैक के संभावित रिप्लेसमेंट के रूप में न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल के साथ चर्चा कर रहा है। ब्रेसवेल पहले कभी आईपीएल में नहीं खेले हैं। वह दिसंबर की नीलामी में भी नहीं बिके थे, उन्होंने 1 करोड़ रुपये के बेस प्राइस के साथ प्रवेश किया था। आरसीबी अपना पहला मैच 2 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी। यह मई 2019 के बाद से अपने घरेलू मैदान बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में उनका पहला मैच होगा। रीस टॉपले, जैक्स सरे को भी नीलामी में आरसीबी ने साइन किया था। सीजन की शुरुआत में उनके समय पर फिट होने की उम्मीद है। जैक्स ने इस सर्दियों में तीनों अंतरराष्ट्रीय प्रारूपों में डेब्यू किया था। बांग्लादेश में अपना वनडे डेब्यू करने से पहले पाकिस्तान में अपने टी20 और टेस्ट कैप हासिल की थी।

विज्ञापन

140 छक्के ठोक चुके हैं विल जैक्स

विल जैक्स टी-20 के धाकड़ बल्लेबाज हैं। उन्होंने अब तक 109 मैचों की 102 ईनिंग में 29.80 के औसत से 2802 रन ठोके हैं। जिसमें 108 रन की नाबाद शतकीय पारी के साथ 23 अर्धशतक शामिल हैं। उनके नाम 140 छक्के-49 चौके दर्ज हैं। जैक्स पार्ट टाइम बॉलिंग भी कर लेते हैं। उन्होंने 42 ईनिंग में 26 विकेट चटकाए हैं। हालांकि अब तक उन्होंने आईपीएल नहीं खेला है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ