---विज्ञापन---

IPL 2023: रोहित ने रचा इतिहास, मुंबई के लिए 5000 रन बनाने वाले बने पहले बैटर

IPL 2023: आईपीएल के 69वें लीग मैच में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ मुंबई की प्लेऑफ में जाने की उम्मीद बंधी हुई है। टीम ने 201 रन का टारगेट 18 ओवर में चेज किया। मुंबई के कैमरून ग्रीन शतक लगाया। वहीं कप्तान रोहित शर्मा ने […]

---विज्ञापन---

IPL 2023: आईपीएल के 69वें लीग मैच में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ मुंबई की प्लेऑफ में जाने की उम्मीद बंधी हुई है। टीम ने 201 रन का टारगेट 18 ओवर में चेज किया। मुंबई के कैमरून ग्रीन शतक लगाया। वहीं कप्तान रोहित शर्मा ने 56 रन की पारी खेली। इस पारी के साथ ही रोहित मुंबई इंडियंस के लिए 5000 रन बनाने वाले पहले बैटर बन गए हैं।

टी20 फॉर्मेट में रोहित के 11,000 रन

रोहित के टी20 फॉर्मेट में 11000 रन हो गए हैं। वो ऐसा करने वाले दुनिया के सांतवें बैटर हैं। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने दूसरी पारी में 34वां रन लेने के साथ ही मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी के लिए 5000 रन पूरे कर लिए। उनके IPL में 6100 से ज्यादा रन हैं। लेकिन बाकी रन उन्होंने डेक्कन चार्जर्स फ्रेंचाइजी के लिए बनाए हैं। रोहित ने 33 बॉल पर अपनी फिफ्टी भी पूरी की, जो इस सीजन उनकी दूसरी फिफ्टी है। वह 56 रन बनाकर आउट हुए। भारत से विराट कोहली ने टी 20 क्रिकेट में 11,000 रन बनाए हैं।

---विज्ञापन---

और पढ़िए RCB vs GT: IPL 2023: कोहली की सेंचुरी पर भारी पड़ी गिल की पारी, बेंगलुरु प्लेऑफ से बाहर

प्लेऑफ के लिए RCB से टक्कर

अपने आखिरी लीग मैच में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से हरा दिया है। इस मैच में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट खोकर 200 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 18 ओवर में दो विकेट खोकर 201 रन बना लिए। इस जीत के साथ ही मुंबई की टीम 16 अंकों के साथ प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। वहीं, राजस्थान की टीम अब प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। अब प्लेऑफ में जाने के लिए मुंबई और आरसीबी के बीच मुकाबला है। आरसीबी के जीतने पर मुंबई प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

 

---विज्ञापन---

 

First published on: May 21, 2023 08:21 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola