IPL 2023: सीनियर को सम्मान, रिंकू सिंह ने छूए विराट कोहली के पैर, देखें वीडियो
Edited By Gyanendra Sharma

Edited By Gyanendra Sharma

IPL 2023: आईपीएल 2023 में बुधवार को खेले गए मैच में केकेआर ने आरसीबी को 21 रनों से हरा दिया। मैच के बाद रिंकू सिंह ने विराट कोहली के प्रति अपना सम्मान दिखाया। रिंकू में विराट कोहली के पैर छूए। उनके इस अंदाज ने फैंस का दिल एक बार फिर से जीत लिया।
मैच के बाद रिंकू आरसीबी के कप्तान विराट कोहली के पैर छूते नजर आए। रिंकू का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मैच के तुरंत बाद, जब दोनों टीमों के खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ मिला रहे थे तो रिंकू आरसीबी के कप्तान विराट कोहली के पास गए और उनके पैर छूते दिखे। हालांकि इसके तुरंत बाद पूर्व भारतीय कप्तान विराट ने युवा खिलाड़ी रिंकू को गले लगा लिया।
https://www.youtube.com/watch?v=NGuIZMfMJuI&embeds_euri=https%3A%2F%2Fwww.india.com%2F&source_ve_path=OTY3MTQ&feature=emb_imp_woyt
रिंकू सिंह इस साल के आईपीएल के स्टार हैं। उनके फॉर्म को देखकर अब टीम इंडिया में जगह देने की बात चलने लगी है। गुजरात के खिलाफ लगातार पांच छक्का मार रिंकू ने केकेआर की एक हारा हुआ मैच जीताया था। इस सीजन में रिंकू अब तक 8 मैचों में 18 छक्के जड़ चुके हैं। वह मौजूदा सीजन में तीसरे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं।
आरसीबी के खिलाफ मैच में भी रिंकू ने अपना जलवा दिखाया। 18वें ओवर में बल्लेबाजी के लिए आए रिंकू ने आरसीबी और भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को लगातार तीन गेंदों में 6, 4, 4 रन बनाकर सभी को चौंका दिया। उन्होंने 10 गेंदों में 18 रन बनाए और केकेआर के स्कोर को 20 ओवरों में 200 तक ले गए।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: