---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IPL 2023: आरसीबी को सबसे बड़ा झटका, 55.50 की एवरेज वाले बल्लेबाज पर मंडराया खतरा

नई दिल्ली: आईपीएल की शुरुआत 31 मार्च से होगी। इससे पहले कई टीमों को बड़े झटके लग रहे हैं। कई टीमों के खिलाड़ी आईपीएल से बाहर हो गए हैं। शनिवार को पंजाब किंग्स के खिलाड़ी जॉनी बेयरस्टो चोट के चलते बाहर हो गए तो वहीं अब खबर है कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के स्टार […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: आईपीएल की शुरुआत 31 मार्च से होगी। इससे पहले कई टीमों को बड़े झटके लग रहे हैं। कई टीमों के खिलाड़ी आईपीएल से बाहर हो गए हैं। शनिवार को पंजाब किंग्स के खिलाड़ी जॉनी बेयरस्टो चोट के चलते बाहर हो गए तो वहीं अब खबर है कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के स्टार खिलाड़ी रजत पाटीदार कम से कम सीजन के पहले हिस्से में मौजूद नहीं रहेंगे। पाटीदार का एड़ी की चोट के कारण आगामी सीजन के लिए कम से कम पहले भाग में खेलना संदिग्ध है। वह फिलहाल बेंगलुरु में एनसीए में रिहैब से गुजर रहे हैं।

अगले तीन सप्ताह तक आराम करने की सलाह

ईएसपीएनक्रिकइन्फो की खबर के अनुसार, पाटीदार को अगले तीन सप्ताह तक आराम करने की सलाह दी गई है। उनके एमआरआई स्कैन के बाद ही पता चल सकेगा कि वे आईपीएल खेल पाएंगे या नहीं। कैंप में शामिल होने से पहले उन्हें चोट लग गई थी। रॉयल चैलेंजर्स के साथ जुड़ने से पहले उन्हें एनसीए की मंजूरी की जरूरत होगी।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – PAK vs AFG 2nd T20: पाकिस्तान के खिलाफ इतिहास रचने उतरेगी अफगानिस्तान की टीम, ऐसे देख सकेंगे लाइव

55.50 की एवरेज से जड़े थे 333 रन

पाटीदार की अनुपस्थिति आरसीबी के लिए सिरदर्द बन सकती है। पिछले साल उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 8 मैचों में 55.50 की एवरेज से 333 रन जड़े थे। जिसमें 112 रन की नाबाद पारी भी शामिल थी। पाटीदार को पिछले साल की मेगा नीलामी में नहीं चुना गया था, लेकिन विकेटकीपर लवनिथ सिसोदिया के चोटिल होने के बाद सीजन के बीच में वह रिप्लेसमेंट के रूप में आए थे। उन्होंने टूर्नामेंट के इतिहास में एक भारतीय द्वारा सबसे तेज शतक लगाकर शानदार प्रदर्शन किया।

---विज्ञापन---

और पढ़िए SA vs WI: डेविड मिलर ने तोड़ डाला ग्लेन मैक्सवेल का रिकॉर्ड

जोश हेजलवुड के खेलने पर भी संदेह

पाटीदार ने डु प्लेसिस और कोहली के बाद रॉयल चैलेंजर्स के लिए तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में सीजन खत्म किया। उन्होंने 152.75 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। मध्य प्रदेश के साथ खिताब जीतने वाले रणजी ट्रॉफी अभियान में शानदार वापसी के साथ-साथ उन्होंने भारत की एकदिवसीय टीम में भी जगह बनाई। आरसीबी के जोश हेजलवुड के खेलने पर भी संदेह है। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज वर्तमान में अकिलिस टेंडोनाइटिस से उबर रहे हैं। हेजलवुड की फिटनेस पर नजर रखी जा रही है।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें 

First published on: Mar 25, 2023 11:11 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola