IPL 2023: चेपॉक स्टेडियम को तैयार कर रहे हैं MS Dhoni, कुर्सियों की रंगाई करते दिखे, देखें Video

MS Dhoni

MS Dhoni

IPL 2023: आईपीएल की शुरुआत 31 मार्च से होने जा रही है। सारी टीमें तैयारियों में जुटी हुईं हैं। धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स IPL से पहले प्रैक्टिस के लिए चेपॉक स्टेडियम में है। धोनी का ये आखिरी आईपीएल हो सकता है। ऐसे में उनके सारे फैंस उनको देखने के लिए मैदान आने के लिए बेताब हैं। चेपॉक स्टेडियम सज कर तैयार है। खुद धोनी भी स्टेडियम को सजाने में लगे हुए हैं।

विज्ञापन
और पढ़िए – IPL में कौन से बल्लेबाज सबसे ज्यादा बार शून्य पर हुए हैं आउट? नंबर 1 खिलाड़ी का नाम जान आप भी हो जाएंगे हैरान

कुर्सियों को पॉलिश करते दिखे माही

फ्रेंचाइजी ने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के प्रैक्टिस और टीम के साथ मस्ती के कुछ वीडियोज भी शेयर किए हैं। नए वीडियो में धोनी चेपॉक स्टेडियम में फ्लेम टॉर्च से कुर्सियों को पॉलिश कर रहे हैं। धोनी सीएसके मैनेजर रसेल राधाकृष्णन के साथ एमए चिदंबरम स्टेडियम में एक स्टैंड के आसपास चहलकदमी की। इस दौरान धोनी ने रंगाई करते हुए हैरान होकर कहा- ये सच में काम कर रहा है। पूरी तरह से यलो हो गया। इससे पहले CSK ने धोनी के नेट्स का वीडियो शेयर किया था।

विज्ञापन

4 साल बाद चेन्नई में होगा मैच

2019 के बाद पहली बार चेन्नई सुपर किंग्स के घरेलू खेलों की मेजबानी करने के लिए तैयार है। यह 4 साल में पहली बार है जब आईपीएल घर और बाहर के प्रारूप में वापस आएगा। कोविड-19 महामारी के कारण पिछले 3 सत्रों में आईपीएल या तो यूएई में या देश के चुनिंदा स्थानों में खेला गया था।

विज्ञापन
और पढ़िए – PAK vs AFG: शादाब खान ने रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाले बन गए पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी

31 मार्च को पहला मैच खेलेगी चेन्नई

चेन्नई की टीम 3 मार्च को प्रैक्टिस सेशन के लिए चेपॉक पहुंची है। चेन्नई का पहला मैच 31 मार्च को गुजरात टाइटंस से होगा। ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। चेपॉक यानी होम ग्राउंड पर चेन्नई का पहला मैच 3 अप्रैल को लखनऊ सुपर जॉयंट्स से होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ