IPL 2023 Playoffs: गुजरात टाइटंस की जगह लगभग पक्की, समझें सभी टीमों का समीकरण
Edited By Gyanendra Sharma

Edited By Gyanendra Sharma

IPL 2023 Playoffs: आईपीएल में अब प्लेऑफ के लिए जंग शुरू हो गई है। सिर्फ 15 लीग मैच और बचे हैं। इसके बाद प्लेऑफ के मैच खेले जाएंगे। प्लाइंट टेबल में सबसे उपर गुजरात टाइटंस है। गुजरात के 11 मैचों में 16 पॉइंट्स हैं। ऐसे में गुजरात टाइटंस की जगह प्लेऑफ में पक्की मानी जा रही है। इंडियन प्रीमियर लीग में बुधवार को चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 27 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही अब चेन्नई 15 पॉइंट्स के साथ प्लेऑफ क्वालिफिकेशन से सिर्फ एक जीत दूर है।
मुंबई इंडियंस ने अपने पिछले दोनों मैच जीते हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ अपने पिछले मुकाबले में जीत हासिल करने के बाद पॉइंट्स टेबल में सीधे तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। मुंबई के अभी 11 अंक हैं और उन्हें 3 मुकाबले और खेलने हैं, ऐसे में उनके प्लेऑफ में पहुंचने के चांस 61 फीसदी पर अब पहुंच गए हैं।
टेबल में चौथे स्थान पर लखनऊ सुपर जायंट्स है। लखनऊ के 11 पॉइंट्स हैं। इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर भी जबरदस्त तरीके से रेस में बनी हुई हैं। राजस्थान 11 मैच में 10 पॉइंट्स हैं। राजस्थान के अभी 25 फीसदी, केकेआर के 23 फीसदी और आरसीबी के 22 फीसदी चांस बने हुए हैं। पंजाब किंग्स के अभी 14 फीसदी चांस हैं, लेकिन उन्हें अपने मुकाबले जीतने के साथ अन्य मैचों के परिणामों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा।
हैदराबाद और दिल्ली की टीम लगभग प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। हैदराबाद के 10 मैच में 8 अंक हैं। वहीं दिल्ली टेबल में सबसे नीचे हैं। दिल्ली के 11 मैचों में मात्र 8 अंक हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: