---विज्ञापन---

IPL 2023: नवीन उल हक को MI प्लेयर्स ने बुरी तरह किया ट्रोल, टेबल पर आम रख दिए मजेदार पोज

IPL 2023: नवीन उल हक आईपीएल 2023 में विवादों में रहे। प्रदर्शन से ज्यादा मैदान में अपने तेवर के लिए चर्चा में रहे। विराट कोहली से पंगा ले लिया। इसके बाद हर दिन वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। एलिमिनेटर में मुंबई ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 81 रन से हरा दिया। इसी […]

---खबर नीचे जारी है---

IPL 2023: नवीन उल हक आईपीएल 2023 में विवादों में रहे। प्रदर्शन से ज्यादा मैदान में अपने तेवर के लिए चर्चा में रहे। विराट कोहली से पंगा ले लिया। इसके बाद हर दिन वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। एलिमिनेटर में मुंबई ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 81 रन से हरा दिया। इसी के साथ एलिमिनेटर में ही लखनऊ का सफर खत्म हो गया है। मैच के बाद मुंबई इंडियंस के प्लेयर्स ने नवीन को जमकर ट्रोल कर दिया।

नवीन उल हक को MI के प्लेयर्स ने बुरी तरह किया ट्रोल

मुंबई इंडियंस के तीन खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर आम के साथ तस्वीर डाली। साथ ही मजेदार पोज दिए। संदीप ने लिखा कि मैंगो का स्वीट सीजन। हालांकि बाद में संदीप ने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया, मगर तब तक उनकी पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गई थी।

और पढ़िए – IPL 2023: ऋषभ पंत के इंजीनियर पड़ोसी ने मचाई सनसनी, 24 साल तक खेली टेनिस बॉल क्रिकेट, रोमांचक है सफर

मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी संदीप वॉरियर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘आम’ के साथ एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें उनके साथ और दो खिलाड़ी विष्णु विनोद और कुमार कार्तिकेय बैठे दिखाई दे रहे हैं। तीनों के सामने तीन आम पड़े हैं और सभी खिलाड़ी गांधी जी के तीन बंदर की तरह बुरा ना बोलो, बुरा ना सुनो और बुरा ना देखों वाले पोज देते नजर आ रहे हैं।

---खबर नीचे जारी है---

कोहली से लिया था पंगा

दअसल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ नवीन उल हक विराट कोहली से भिड़ गए थे। फिर नवीन ने सोशल मीडिया पर आम के साथ कोहली को ट्रोल करने की भी कोशिश की थी। एलिमिनेटर मुकाकले में भी नवीन ने विकेट लेने के बाद हरकत की। अफगानिस्तानी पेसर नवीन उल हक का जश्न मनाने का ढंग खूब वायरल हो रहा है। उन्होंने मुंबई के रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और कैमरन ग्रीन का विकेट निकालने के बाद दोनों हाथों से कानों को बंद कर अजीबोगरीब ढंग से जश्न मनाया। इसके बाद वह ट्विटर पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं।

---खबर नीचे जारी है---

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: May 25, 2023 12:01 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola