---विज्ञापन---

IPL 2023 Final Moments: जब धोनी ने दीपक चाहर को ऑटोग्राफ देने से किया मना, होटल में जमकर नाचा ये प्लेयर, देखें वीडियो

IPL 2023 Final Moments: अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम सोमवार को धोनी के रंग में रंग गया। मैदान में मौजूद हर शख्स की नजरें धोनी पर टीकी थीं। फैंस धोनी के हर रिएक्शन पर उताबले हुए जा रहे थे। आईपीएल फाइनल मुकाबले की आखिरी गेंद पर जैसे ही जडेजा ने चौका लगाकर चैन्नई को मैच […]

---विज्ञापन---

IPL 2023 Final Moments: अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम सोमवार को धोनी के रंग में रंग गया। मैदान में मौजूद हर शख्स की नजरें धोनी पर टीकी थीं। फैंस धोनी के हर रिएक्शन पर उताबले हुए जा रहे थे। आईपीएल फाइनल मुकाबले की आखिरी गेंद पर जैसे ही जडेजा ने चौका लगाकर चैन्नई को मैच जिताया हर कैमरा धोनी के ऊपर था। धोनी आंखें बंद कर जीत की प्रार्थना करते दिख रहे थे। डगआउट में बैठे बाकी के प्लेयर्स जीत की जश्न में मैदान में भागे लेकिन धोनी अपनी सीट पर ही बैठे थे।

धोनी की आंखों में दिखे आंसू

जडेजा सीधे एमएस धोनी की तरफ दौड़े और जाकर उन्हें गले लगा लिया। धोनी की आंखों में आंसू थे। उन्होंने जड्डू को गोद में उठा लिया। हर कोई जश्न में डूबा हुआ था। मैच कई सारे मूमेंट्स वायरल हैं। एक खास वीडियो में दीपक चाहर कप्तान धोनी का ऑटोग्राफ लेने की कोशिश करते हैं। धोनी उन्हें मना कर देते हैं।

---विज्ञापन---

चाहर ने धोनी से ली ऑटोग्राफ 

चेन्नई के तेज गेंदबाज दीपक चाहर अपने कप्तान धोनी के पास ऑटोग्राफ लेने जाते हैं। चाहर के हाथ में एक पेन था और वो धोनी से अपनी टी-शर्ट पर उनका ऑटोग्राफ मांग रहे थे। लेकिन माही ऑटोग्राफ देने से मना कर देते हैं और थोड़ा गुस्सा भी होते हुए नजर आते हैं। उस वक्त धोनी के साथ बीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्का भी मौजूद थे। राजीव शुक्ला भी इस पल का आनंद लेते दिखे। धोनी राजीव शुक्ला से बात करते हैं और कुछ देर के बाद ऑटोग्राफ देने में राजी हो जाते हैं।

---विज्ञापन---

https://twitter.com/its_MsdKutty/status/1663290975249113088?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1663290975249113088%7Ctwgr%5E035ce126b020bc5b1e875f8d40b5865baadf1987%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fsports%2Fcricket%2Fms-dhoni-reaction-when-deepak-chahar-came-for-autograph-after-winning-ipl-2023-final-csk-vs-gt-2419811

होटल में जमकर नाचे चाहर

आईपीएल इतिहास में अपनी पांचवीं ट्रॉफी जीतने के बाद चेन्नई के खिलाड़ियों ने जमकर जश्न मनाया। पार्टी सुबह के पांच बजे तक चली। चाहर ने मैदान के बाहर होटल में भी खूब जीत का जश्न मनाया। दीपक होटल में डांस करते दिखे। दीपक होटल की बॉलकोनी में डांस करते नजर आए। इस दौरान दीपक की वाइफ जया भारद्वाज भी उनके साथ दिखाई दीं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि बैकग्राउंड में ढोल की आवाज आ रही है जिस पर दीपक चाहर जमकर नाचते हुए दिख रहे हैं।

---विज्ञापन---

जड्डू की जादुई इनिंग

बारिश से बाधित मैच में चेन्नई के सामने 15 ओवर में 171 रन के टारगेट था। चेन्नई सुपर किंग्स को आखिरी ओवर में 13 रन की जरूरत थी। मोहित शर्मा के आखिरी ओवर में कमाल की गेंदबाजी की। शुरुआती 4 गेंदों पर 3 ही रन आए। अब 2 गेंदों पर 10 रन की जरूरत थी। मोहित पांचवी गेंद यॉर्कर डालने से चूक गए। जडेजा क्रीज के अंदर गए और लॉन्ग ऑन की ओर बेहतरीन छक्का मार दिया। आखिरी बॉल मोहित ने लेग स्टंप पर फुल टॉस फेंक दी जडेजा ने फाइन लेग की ओर फ्लिक किया और चौका लगाकर चेन्नई को IPL चैंपियन बना दिया।

First published on: May 30, 2023 01:31 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola