IPL 2023, CSK Vs RR: आईपीएल में आज चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीम अब तक तीन मैच खेल चुकी है। दोनों ने 2-2 मैच जीते हैं। पहला मैच हारने के बाद चेन्नई ने वापसी की है। पिछले दोनों मैच जीते हैं। धोनी ने पिछले मैच में अजिंक्य रहाणे को मौका दिया था। रहाणे ने खुद को साबित किया और कमाल की फिफ्टी लगा दी।
रहाणे को मौका देंगे धोनी?
रहाणे को मोईन अली के चोट के कारण मौका मिला था। अब देखना होगा कि आज के मैच में धोनी रहाणे को मौका देते हैं कि नहीं। वहीं सीएसके सामने सबसे बड़ी चुनौती राजस्थान के लिए शानदार फॉर्म में चल रहे ओपनर बल्लेबाज जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल होंगे जिन्होंने टीम को लगातार बेहतरीन शुरुआत दिलाई है। इंग्लैंड के लिए लिमिटेड ओवरों में कप्तान बटलर और भारत के युवा बल्लेबाज जायसवाल दो-दो अर्धशतक जमा चुके हैं। बटलर का स्ट्राइक रेट 180.95 और जायसवाल का 164.47 रहा है।
और पढ़िए – IPL 2023: ये खिलाड़ी तोड़ सकता है कोहली के 973 रनों का रिकॉर्ड, रवि शास्त्री ने बताया नाम
हेड टू हेड
दोनों टीम ने आईपीएल के पहले सीजन का फाइनल खेला था। तब भी चेन्नई के कप्तान धोनी थे और इस सीजन भी। राजस्थान के कप्तान उस समय शेन वॉर्न थे। उस सीजन के बाद राजस्थान ने कभी भी आईपीएल नहीं जीता है। पिछले साल ये टीम फाइनल में पहुंची थी लेकिन गुजरात टाइटंस से हार गई थी। अगर इन दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड आंकड़े देखे जाएं तो दोनों टीमों ने अभी तक कुल 26 मैच खेले हैं जिसमें से 15 में चेन्नई को जीत मिली है जबकि 11 में राजस्थान जीत हासिल करने में सफल रही है।
और पढ़िए – ODI World Cup: भारत के इन दो शहरों में खेले जा सकते हैं पाकिस्तान के मैच, PCB ने जताई ख्वाहिश
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
चेन्नई सुपर किंग्स: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), डेवन कॉन्वे, अजिंक्य रहाणे, मोईन अली, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, मिचेल सैंटनर, सिसांडा मगाला, राजवर्धन हंगरगेकर, तुषार देशपांडे
राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, जॉस बटलर, शिमरॉन हेटमायर, जेसन होल्डर, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, संदीप शर्मा,रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ध्रुव जुरेल।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
10 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
105 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
238 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
341 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
364 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
400 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
412 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
431 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
431 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
438 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines