Asian Games 2023: भारत ने 'स्क्वैश' में रचा इतिहास, फाइनल में पाकिस्तान को हराकर गोल्ड पर किया कब्जा
Edited By Sumit Kumar

Edited By Sumit Kumar

Asian Games 2023 Live Update: भारतीय पुरुष स्क्वैश टीम ने फाइनल में पड़ोसी देश पाकिस्तान को हराया और एशियाई खेल 2023 में गोल्ड मेडल जीता है। भारत ने एशियन गेम में पाकिस्तान को 2-1 हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। अभय सिंह ने नूर जमान को 3-2 (11-7, 9-11, 8-11, 11-9, 12-10) से हराया। वहीं, सौरव घोषाल ने मोहम्मद असीम खान के खिलाफ 3-0 (11-5, 11-1, 11-3) से जीत दर्ज की। हालांकि, महेश मनगांवकर नासिर इकबाल से 0-3 (8-11, 3-11, 2-11) से हार गए।
भारत ने शनिवार को निशानेबाजी में रजत पदक के साथ अपना पदक का खाता खोला। भारतीय निशानेबाज दिव्या टीएस और सरबजीत सिंह ने शीर्ष पोडियम फिनिश के लिए चीन को कड़ी टक्कर दी, लेकिन मैच रजत पदक के साथ समाप्त हुआ। बाद में, भारत के रोहन बोपन्ना और रुतुजा भोसले ने चीनी ताइपे को हराकर टेनिस मिक्स डबल्स में स्वर्ण पदक जीता।
वहीं, अलग-अलग खेल स्पर्धाओं में पांच भारतीय खिलाड़ियों ने फाइनल में अपनी जगह पक्की की। लंबी कूद खिलाड़ी मुरली श्रीशंकर और जेसविन एल्ड्रिन ने पुरुषों की लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।
भारतीय बाधा दौड़ खिलाड़ी ज्योति याराजी और नित्या रामराज ने महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ के फाइनल में जगह बना ली है। 1500 मीटर दौड़ में जिन्सन जॉनसन और अजय कुमार सरोज ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय स्कैश टीम को जीत के लिए बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘हमारी प्रतिभाशाली स्क्वैश पुरुष टीम को प्रतिष्ठित स्वर्ण पदक घर लाने पर बधाई। यह प्रयास कई युवा एथलीटों को खेल को आगे बढ़ाने और इसमें उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित करेगा। भारत खुश है!”
Congratulations to our Squash Men's Team of the talented @SauravGhosal @abhaysinghk98 @sandhu_harinder and @maheshmangao on a spectacular victory at the Asian Games and bringing home the coveted Gold Medal. This effort will inspire so many young athletes to pursue sports and… pic.twitter.com/tEu9QcIgdu
— Narendra Modi (@narendramodi) September 30, 2023
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: