---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

India vs Pakistan: ‘राम सिया राम’, श्रीलंका के स्टेडियम में बजा गाना, सोशल मीडिया पर हो गया वायरल

Ram Siya Ram Song India vs Pakistan Match: भारत-पाकिस्तान के बीच एशिया कप के तहत श्रीलंका के पल्लेकेले में खेले गए मुकाबले में जहां भारतीय टीम एक-एक रन के लिए जद्दोजहद कर रही थी, वहीं एक सॉन्ग ने फैंस चौंका दिया। दरअसल, श्रीलंका के स्टेडियम में ‘राम सिया राम’ की धुन बज गई। फिल्म आदिपुरुष […]

---खबर नीचे जारी है---

Ram Siya Ram Song India vs Pakistan Match: भारत-पाकिस्तान के बीच एशिया कप के तहत श्रीलंका के पल्लेकेले में खेले गए मुकाबले में जहां भारतीय टीम एक-एक रन के लिए जद्दोजहद कर रही थी, वहीं एक सॉन्ग ने फैंस चौंका दिया। दरअसल, श्रीलंका के स्टेडियम में ‘राम सिया राम’ की धुन बज गई। फिल्म आदिपुरुष के गाने राम सिया राम के बजते ही यह देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

ट्विटर पर इसे लेकर शानदार रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- राम सिया राम…दिल जीत लिया

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

वहीं एक यूजर दूसरे ने लिखा- स्टेडियम में गूंज रहा है राम सिया राम सिया राम। अद्भुत आलोकमय दृश्य। भारतीय बल्लेबाजी के बीच श्रीलंका में बज रहे इन भारतीय सॉन्ग्स को फैंस खूब एंजॉय करते नजर आए।

ईशान-हार्दिक ने खेली शानदार पारी 

बहरहाल, मैच की बात करें तो भारतीय टीम की खराब शुरुआत के बाद टीम इंडिया के लिए ईशान किशन और हार्दिक पांड्या ने मुश्किल समय में शानदार पारियां खेलीं। ईशान ने जहां 81 गेंदों में 9 चौके-2 छक्के ठोक 82 रन जड़े तो वहीं हार्दिक पांड्या ने 90 गेंदों में 7 चौके-1 छक्का कूट 87 रन बनाए। हालांकि स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 4, रोहित शर्मा 11, शुभमन गिल 10 और रवींद्र जडेजा 14 रन बनाकर आउट हुए।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Sep 02, 2023 07:39 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola