नई दिल्ली: भारत-इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में झूलन गोस्वामी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से विदाई ली। लॉर्ड्स में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। झूलन ने अपने आखिरी मुकाबले में भी शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 10 ओवर में महज 30 रन देकर 2 विकेट चटकाए। उन्होंने तीन मेडन ओवर भी डाले। झूलन ने एलिस कैप्सी को 5 और कैट क्रॉस को 10 रन पर बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।
इस शानदार स्पैल के साथ झूलन गोस्वामी की इंटरनेशनल क्रिकेट से विदाई हो गई। झूलन आखिरी मुकाबले में काफी फिट दिखीं। उन्होंने स्लिप में बेहतरीन कैच पकड़ा। झूलन, रेनुका सिंह, राजेश्वरी गायकवाड और दीप्ति शर्मा की शानदार गेंदबाजी ने टीम इंडिया को 16 रनों से जीत दिला दी।
अपने नाम किया ये रिकॉर्ड
झूलन वुमन इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं। महज 19 की उम्र में अपना करियर शुरू करने वाली झूलन ने अपने नाम कुल 355 विकेट दर्ज किए हैं। दूसरे नंबर पर इंग्लैंड की गेंदबाज कैथरीन ब्रंट हैं, जिनके नाम 329 विकेट हैं। ऑस्ट्रेलियन गेंदबाज एलिसी पैरी के नाम 313 और साउथ अफ्रीका की गेंदबाज शबनिम इस्माइल ने 309 विकेट चटकाए हैं।
झूलन ने 11 सितंबर 2018 को श्रीलंका पर भारत की नौ विकेट की जीत में इतिहास रचा था। झूलन उस वक्त 300 अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाली महिला क्रिकेट में पहली गेंदबाज बन गईं। वनडे क्रिकेट में झूलन के नाम 255 विकेट दर्ज हो गए हैं। जिसके आसपास कोई नहीं है। कोई भी गेंदबाज वनडे में अब तक 200 विकेट नहीं ले सकी हैं। शबनिम इस्माइल ने 191 विकेट चटकाए हैं।
आखिरी मैच रहा इमोशनल
झूलन का आखिरी मैच काफी इमोशनल रहा। उन्हें गले लगाते हुए कप्तान हरमनप्रीत कौर फूट-फूटकर रो पड़ीं। भारत और इंग्लैंड की टीमों ने उन्हें सम्मान से विदाई दी।
अभी पढ़ें – Video: आंखों में आंसू और भावनाओं का सैलाब…रोजर फेडरर के आखिरी मैच में रो पड़े राफेल नडाल
Jhulan Goswami के ये आंकड़े कर देंगे हैरान
– वुमन इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट- 353
– वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट- 253
– वुमन वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट- 43
– किसी महिला खिलाड़ी के सबसे ज्यादा इंटरनेशनल ओवर- 2260
– भारत के लिए टेस्ट विकेट- 44
– सबसे ज्यादा वनडे खेलने वाली दूसरी खिलाड़ी- 204
– दूसरा सबसे लंबा वनडे करियर- 20 साल 261 दिन
– आईसीसी वुमन प्लेयर ऑफ द ईयर- 2007
– एशिया कप विनर- 3 बार
– दो बार रनरअप मेडल- 2005 और 2007
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
2 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
97 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
230 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
333 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
355 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
392 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
404 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
423 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
423 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
430 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines